Home
Gadgets

ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ Fire-Boltt Rock स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जाने कीमत

ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ Fire-Boltt Rock स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च

अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए घरेलू ब्रांड Fire-Boltt ने देश में एक नई स्मार्टवॉच लॉन्च की है। ऑल-न्यू फायर-बोल्ट रॉक 550 निट्स ब्राइटनेस के साथ 1.3-इंच ऑलवेज ऑन AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है और ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर भी प्रोवाइट करता है। हाल के दिनों में कंपनी ने किफायती स्मार्टवॉच यूजर्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए कई नई स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है । आइए जानते हैं कि नई लॉन्च की गई Fire-Boltt Rock स्मार्टवॉच क्या फीचर पेश करती है।

Fire-Boltt Rock स्मार्टवॉच की कीमत

फायर-बोल्ट रॉक स्मार्टवॉच को 2,799 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। अब अगर कलग की बात करें तो यह ग्रे, गोल्ड और ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है और यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट fireboltt.com पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ Fire-Boltt Rock स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च

Fire-Boltt Rock स्मार्टवॉच फीचर्स

फायर-बोल्ट रॉक स्मार्टवॉच में एक गोलाकार स्क्रीन दिया गया है और इसमें मेटल बटन और रोटेटिंग क्राउन के साथ दोहरे बटन दिए गए हैं। यह 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 390×390 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 1.3-इंच ऑलवेज ऑन एमोलेड डिस्प्ले प्रोवाइट करता है। इसमें बिल्ट-इन स्पीकर और माइक के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर भी मिलता है और इसमें आपके लिए गेम के 110 से ज्यादा गेम मोड दिए गए हैं। वॉच सिरी और गूगल असिस्टेंट के सपोर्ट के साथ भी आती है।

नई लॉन्च की गई Fire-Boltt Rock स्मार्टवॉच आपके ब्लड ऑक्सीजन लेवल (SpO2), हार्ट रेट ट्रैकर और स्लीप साइकल को भी मॉनिटर करती है। सुरक्षा के लिए, फायर-बोल्ट रॉक स्मार्टवॉच में एक ग्लास कवर और IP67 रेटिंग दिया गया है, जिसका मतलब है कि यह धूल और रेत से अच्छी तरह इसे सुरक्षित रखती है। वहीं इस स्मार्टवॉच को आप 15cm से 1m पानी के नीचे कम से कम 30 मिनट तक रख सकते हैं और यह उस समय भी काम करेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Fire-Bolt Rock Smartwatch has been launched at a starting price of Rs 2,799. Now if we talk about Klag, it has been launched in Grey, Gold and Black colors and is available for purchase on e-commerce platform Flipkart and the company's official website fireboltt.com.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X