Home
Gadgets

Fire Boltt Ultimate स्मार्टवॉच 1.39 इंच डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ भारत में लॉन्च

Fire Boltt एक भारतीय ब्रांड है, जो अपनी सस्ती स्मार्टवॉच के लिए देश में काफी पापुलर है। Fire Boltt ने अपनी एक और नई स्मार्टवॉच Fire-Boltt Ultimate को भारत में लॉन्च कर दिया है। जिसमें यूजर्स को 1.39 इंच की डिस्प्ले मिल रहा है, जिसका रिजॉल्यूशन 240x240 पिक्सल है। इसके साथ ही इस लटेस्ट वॉच Fire-Boltt Ultimate ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर से साथ आ रहा है। इसके अलावा कंपनी ने अपने इस वॉच के साथ स्टेनलेस स्टील बॉडी भी दी है। तो आइए आगे आपको इस वॉच की कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन तक की जानकारी डिटेल में बताते हैं।

Fire Boltt Ultimate की स्पेसिफिकेशन

Fire-Boltt Ultimate में यूजर्स को राउंड डायल के साथ दो बटन मिल रहे हैं। इसके अलावा इस लेटेस्ट वॉच Fire-Boltt Ultimate में 1.39 इंच की स्क्रीन दी गई है। इस वॉच में आपको कॉलिंग फीचर मिल रहा है, जिसके लिए इसमें माइक्रोफोन और स्पीकर भी दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ 5.0 मिल रहा है। आपको Fire-Boltt Ultimate में स्मार्टवॉच में हेल्थ फीचर्स के तौर पर SpO2 और हार्ट रेट मॉनिटर मिलेगा। इसके अलावा इसमें स्लीप मॉनिटरिंग फीचर भी दिए गए है। Fire-Boltt के इस वॉच में कंपनी ने बैटरी बैटअक के लिए 270mAh की बैटरी भी दी है।

इतना ही नहीं यूजर्स को इस वॉच में इनबिल्ट गेम भी मिल रहा है। इस वॉच की मदद से अब आप फोन से फोटो भी क्लिक कर सकते हैं। इस स्मार्टवॉच के जरिए फोन में प्ले हो रहे गाने को भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसके साथ ही साथ आपको इसमें साइकलिंग और स्विमिंग मोड भी दिए जा रहे है। वॉटर रेसिस्टेंस के लिए इस वॉच को IP68 की रेटिंग दी गई है।

Fire Boltt Ultimate की कीमत

Fire-Boltt Ultimate स्मार्टवॉच की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इस वॉच की कीमत 1,999 रुपये तय की है। इस वॉच की बिक्री कंपनी की आधिकारिक साइट पर शुरू कर दी गई है। Fire-Boltt Ultimate के साथ यूजर्स को मेटल का स्ट्रैप भी मिल रहा है। Fire-Boltt Ultimate में यूजर्स को ब्लैक, सिल्वर और गोल्ड तीन कलर ऑप्शन मिल रहे हैं। आप इस वॉच को लेदर स्ट्रैप में भी खरीद सकते हैं, जिसकी कीमत महज 1,799 रुपये है।

Fire Boltt Ultimate स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ भारत में लॉन्च
 
Best Mobiles in India

English summary
Fire-Boltt has launched another new smartwatch Fire-Boltt Ultimate in India. The Fire-Boltt Ultimate has a 1.39-inch screen. You are getting the calling feature in this watch. Along with this, cycling and swimming modes have also been given in it. This watch has got IP68 rating for water resistance.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X