Home
Gadgets

Flipkart Big Billion Days Sale: स्मार्टवॉच पर मिल रहे हैं धमाकेदार डिस्काउंट, देखें बेस्ट डील्स

भारत का सबसे बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल Flipkart Big Billion Days 2025 शुरू हो चुका है और इस बार ग्राहकों के लिए ढेरों इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स पर बंपर डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। अगर आप लंबे समय से एक नई स्मार्टवॉच लेने का सोच रहे थे, तो यह मौका बिल्कुल सही है।

इस सेल में टॉप-ब्रांड की स्मार्टवॉचेस बेहद किफायती दामों में खरीदी जा सकती हैं। आइए जानते हैं कौन-सी स्मार्टवॉच पर कितना डिस्काउंट और उनके फीचर्स मिल रहा है।

Flipkart स्मार्टवॉच पर मिल रहे हैं धमाकेदार डिस्काउंट, देखें बेस्ट डील

CMF Watch Pro

इसकी कीमत ₹2,999 से शुरू होती है। इस वॉच में 1.96 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो विज़ुअल्स को बेहद शार्प और ब्राइट बनाता है।

इसमें इन-बिल्ट GPS दिया गया है, जिससे लोकेशन ट्रैकिंग बिना फोन के भी संभव है। इसके अलावा, इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट है और AI नॉइज़ रिडक्शन टेक्नोलॉजी दी गई है ताकि कॉल क्वालिटी हमेशा क्लियर रहे।

Noise Icon 4

इसकी कीमत सिर्फ ₹1,599 है। यह वॉच 1.96 इंच के AMOLED डिस्प्ले और प्रीमियम मेटैलिक बॉडी डिज़ाइन के साथ आती है।

इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग, Noise Health Suite से हेल्थ ट्रैकिंग और AI वॉयस असिस्टेंट जैसे फीचर्स मौजूद हैं। यानी यह न सिर्फ स्टाइलिश है बल्कि आपकी हेल्थ और प्रोडक्टिविटी दोनों का ख्याल रखती है।

Fire-Boltt Hunter

इसको ₹1,099 में डील पर उपलब्ध कराया गया है। इस वॉच में 2.01 इंच का HD डिस्प्ले मिलता है। खास बात यह है कि इसमें पावर-इफिशिएंट सिंगल चिपसेट दिया गया है जो ब्लूटूथ कॉलिंग को स्मूद बनाता है। इसके अलावा, इसका मेटल बॉडी डिजाइन इसे टिकाऊ बनाता है। दिलचस्प बात यह है कि इसमें इन-बिल्ट गेम्स भी मिलते हैं।

boAt Ultima Ember

इसकी कीमत ₹1,599 से शुरू हो रही है। इसमें 1.96 इंच का क्रिस्टल क्लियर AMOLED स्क्रीन है। वॉच में पर्सनलाइज्ड नजेस जैसे फीचर्स हैं जो आपको एक्टिव रहने के लिए मोटिवेट करते हैं। साथ ही, इसमें एक फंक्शनल क्राउन है जिससे ऐप्स और मेन्यू में नेविगेट करना आसान हो जाता है।

Fire-Boltt Clickk

इस डिवाइस की कीमत 3,799 रुपये है। यह स्मार्टवॉच अपने आप में मिनी स्मार्टफोन जैसी है। इसमें 2.12 इंच का AMOLED डिस्प्ले, फ्रंट कैमरा, नैनो SIM स्लॉट और 1000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। वॉच का रग्ड डिज़ाइन इसे और भी स्टाइलिश बनाता है।

सबसे खास बात यह है कि इसमें Play Store एक्सेस भी मिलता है, जिससे आप सीधे वॉच में ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं।

boAt Storm Infinity Plus

इसकी कीमत ₹1,049 से शुरू हो रही है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका 20 दिन तक चलने वाला बैटरी बैकअप। साथ ही, इसमें ASAP चार्जिंग सपोर्ट है जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है। वॉच में 1.96 इंच का HD डिस्प्ले और फंक्शनल क्राउन भी दिया गया है।

Flipkart Big Billion Days सेल में स्मार्टवॉचेस पर मिल रहे ये ऑफर वास्तव में किफायती हैं। चाहे आपको हेल्थ ट्रैकिंग, GPS सपोर्ट, ब्लूटूथ कॉलिंग चाहिए या फिर लंबी बैटरी हर जरूरत के हिसाब से यहां विकल्प मौजूद हैं। अगर आप एक नई स्मार्टवॉच खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें और Flipkart पर जाकर अपने लिए बेस्ट डील चुनें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart Big Billion Days Smartwatch Offers Full Price List & Best Discounts
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X