Home
Gadgets

Flipkart Sale आज से शुरू, टीवी-एसी सहित इन प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट, जानिए ऑफर्स

Flipkart Sale आज से शुरू,टीवी-एसी सहित इन प्रोडक्ट्स पर छूट, जानिए ऑफर

अगर आप भी नया स्मार्ट टीवी, एसी या फिर तगड़े फीचर वाला स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं तो आपके लिए यह सही समय है। टीवी-एसी सहित कई प्रोडक्ट्स पर आप Flipkart Sale के तहत भारी डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। आज से शुरू हुए Flipkart Big Savings Days Sale में कस्टमर्स को इन प्रोडक्ट्स सहित कई अन्य डिवाइसेस पर भी बंपर छूट के साथ अन्य बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। आइए आपको इन ऑफर्स के बारे में आगे बताते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स पर ऑफर

इस सेल के तहत आपको टीवी-एसी सहित अन्य होम अप्लांयस पर 80 फीसदी तक का बंपर छूट मिल सकता है। गर्मी को ध्यान में रखते हुए एसी पर भी ग्राहकों को अच्छा खासा छूट दिया जा रहा है। अगर आप भी गर्मी से परेशान हैं और नया एसी लेने का मन बना रहे है तो आपको बता दें कि आप Flipkart के इस सेल में मात्र 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ नया एसी अपने घर ला सकते हैं और गर्मी से हमेशा के लिए निजात पा सकते हैं। इस सेल में 4K टीवी को ग्राहक मात्र 16,499 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ अपने घर ला सकता है। वहीं अगर आप नया वॉशिंग मशीन खरीदने का सोच रहे हैं तो आपको मात्र 4,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ यह इस सेल में मिल सकता है। इसके अलावा फ्रिज पर भी ग्राहकों को भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। जिसके तहत आपको 4 और 5 स्टार रेफ्रिजरेटर 13,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आसानी से मिल जाएंगे। खास बात यह है कि इसमें नो-कॉस्ट EMI का भी आपको ऑप्शन मिलेगा।

iPhone 13 पर ऑफर

इस सेल में फ्लिपकार्ट पर 5G iPhone 61,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लिस्टेड किया गया है। हालांकि इस सेल में iPhone 13 पर कितने रुपये तक की छूट मिलेगी अभी कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया है।

POCO C55 पर ऑफर

POCO C55 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेट वाले वेरियंट को आप फ्लिपकार्ट से 9,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके साथ ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड यूज करने पर 10 प्रतिशत तक की अलग से छूट का लाभ दिया जा रहा है। इस फोन में आपको 6.71-इंच HD+ डिस्प्ले मिल रहा है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा रहा है।

MOTOROLA e13 पर ऑफर

मोटोरोला का यह स्मार्टफोन आपको 7,999 रुपये में पड़ सकता है। जो 6.5-इंच HD+ डिस्प्ले और 5,000mAh की बैटरी के साथ आ रहा है। यह स्मार्टफोन Unisoc T606 प्रोसेसर पर चलता है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Flipkart Sale आज से शुरू,टीवी-एसी सहित इन प्रोडक्ट्स पर छूट, जानिए ऑफर

सेल लिस्टिंग की मानें तो फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में Pixel 6a को 25,999 रुपये की कीमत और Realme GT Neo 3T को 19,999 रुपये की रियायती कीमत के साथ सेल किया जाएगा। वहीं पोको एक्स5 प्रो को 20,999 रुपये में कस्टमर्स ले सकते हैं। इसके अलावा, ग्राहकों को रियलमी 10 प्रो+ 5जी 22,999 रुपये में और Realme C55 7,999 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ मिल सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart Big Savings Days Sale has started from today. Under this sale, customers are being given the benefit of huge discounts on many other products including TV-AC and smartphones. Apart from this, you are also getting attractive offers on many other smartphones including Poco X5 Pro 5G, Samsung Galaxy S21 FE 5G and iPhone 13.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X