लॉन्च से पहले Samsung Galaxy Tab S9 Ultra का पूरा डिजाइन लीक,जाने क्या होगा खास

दक्षिण कोरियाई तकनीकी दिग्गज Samsung आने वाले महीनों में बहुप्रतीक्षित Samsung Galaxy Z Flip 5 और Galaxy Z Fold 5 के साथ गैलेक्सी टैब एस9 अल्ट्रा को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है । हालाँकि, इससे पहले, अपकमिंग टैबलेट का डिजाइन MSP द्वारा टिपस्टर OnLeaks के सहयोग से लीक किया गया है। लीक हुए डिजाइन और स्पेसिफिकेशन पर एक नजर डालें।
Samsung Galaxy Tab S9 Ultra का डिजाइन लीक
अपकमिंग सैमसंग गैलेक्सी टैब एस9 अल्ट्रा के रेंडर से पता चलता है कि डिवाइस में नीचे की तरफ एक स्पीकर ग्रिल और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होगा। पावर और वॉल्यूम बटन टेबलेट के राइट ओर स्थित होंगी।
टैबलेट के राइट ओर पोगो कनेक्टर पिन हैं जिनका यूज बाहरी कीबोर्ड को जोड़ने के लिए किया जा सकता है। टैबलेट के पिछले हिस्से में सैमसंग की ब्रांडिंग होगी और एलईडी फ्लैश के साथ डुअल कैमरा सेटअप मौजूद होगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, डिवाइस में किनारों पर एक नॉच और अपेक्षाकृत मोटे बेजल होंगे ।
वीडियो के मुताबिक, ऐसा मालूम होता है कि गैलेक्सी टैब एस9 अल्ट्रा में मेटल यूनीबॉडी होगी।

Samsung Galaxy Tab S9 Ultra स्पेसिफिकेशंस
सैमसंग गैलेक्सी टैब एस9 अल्ट्रा के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो डिस्प्ले 14.6 इंच एमोलेड डिस्प्ले है। कैमरे की बात करें तो एलईडी फ्लैश के साथ डुअल-कैमरा सेटअप होगा, वहीं सेल्फी कैमरा के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 के साथ 8GB,12GB,16GB RAM और 128GB,256GB,512GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। टॉप पर एक यूआई 5.1 के साथ एंड्रॉइड 13 ओएस मिलता है।
बैटरी की बात करें तो 11,200mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ IP68 रेटेड होने के साथ यह 30 मिनट के लिए 1.5 मीटर की गहराई तक पानी में जाने के बाद भी नहीं खराब होता है । कनेक्टिविटी के बारे में बात करें तो एस पेन के साथ आता है।
Samsung Galaxy Tab S9 सीरीज लॉन्च डेट
सैमसंग गैलेक्सी टैब एस9 सीरीज में गैलेक्सी टैब एस9 , गैलेक्सी टैब एस9 प्लस और गैलेक्सी टैब एस9 अल्ट्रा टैबलेट शामिल होने की संभावना है। ऐसा कहा जाता है कि इन टैबलेट्स का आगामी गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 के साथ अनावरण किया जाएगा, और एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, फोल्डेबल फोन को दक्षिण कोरिया में 26 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा , और फिर ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। हालाँकि, कंपनी जल्द ही एक आधिकारिक लॉन्च डेट के साथ आ सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








