Home
Gadgets

Garmin की सोलर पावर Smartwatch की भारत में एंट्री, धूप से चार्ज होगी इसकी बैटरी, जानें कीमत और खूबियां

Garmin की सोलर पावर Smartwatch भारत में लॉन्च, धूप से चार्ज होगी बैटरी

Garmin ने भारतीय यूजर्स के लिए अपने दो नए Smartwatch को देश में लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत Instinct 2X Solar और Solar Tactile मॉडल को पेश किया गया है। कंपनी अपने इन लेटेस्ट वॉच में एचडी डिस्प्ले के साथ बिल्ट इन फ्लैशलाइट और टॉर्च दे रही है। सबसे खास बात यह है कि, आपको इस नए वॉच को कभी भी चार्ज नहीं करना पड़ेगा। यह लेटेस्ट स्मार्टवॉच धूप से चार्ज होंगे। इन वॉचेस के सोलर चार्जिंग पावर ग्लास के साथ लाया गया है, जिसकी मदद से इनकी बैटरी लाइफ और बढ़ जाती है। आइए इस नए स्मार्टवॉच की कीमत से लेकर खासियत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

एडवेंचर्स एक्टिविटी के शौकीन लोगों के लिए Garmin का ये लेटेस्ट स्मार्टवॉच एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इन वॉच को रफ एंड टफ डिजाइन किया गया है। इसके साथ ही ये IP रेटिंग्स के साथ आ रही हैं।

Garmin Instinct 2X Solar की खासियत

Instinct 2X Solar को आउटडोर और रफ एंड टफ यूज के हिसाब से कंपनी ने डिजाइन किया है। जिसमें आपको 1.1 इंच की सर्कुलर दो विंडो डिस्प्ले दी गई हैं, जो स्क्रैच रेसिस्टेंट पावर ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आ रही है। कंपनी ने इस वॉच के बॉडी और बेजल को तैयार करने में फाइबर रेनफोर्स्ड पॉलिमर का इस्तेमाल किया है। आपको बता दें, इसे U.S मिलिट्री स्टैंडर्ड (MIL-STD-810) से सर्टिफिकेशन भी मिला चुका है। अगर इस वॉच की सबसे बड़ी खूबी देखी जाए तो वह यह है कि, इसे बिजली चार्ज नहीं करना पड़ेगा। यह वॉच सोलर एनर्जी से चार्ज होगी। जिससे यूजर्स को अनलिमिटेड बैटरी लाइफ मिल रही है। इसमें सिंगल टोन इन बिल्ट फ्लैश को भी शामिल किया गया है।

Garmin की सोलर पावर Smartwatch भारत में लॉन्च, धूप से चार्ज होगी बैटरी

इसके साथ ही इस वॉच में रेड और ग्रीन लाइट भी दिया गया है। आपको बता दें , यह स्मार्टवॉच लगभग 10 मीटर गहरे पानी में जाने के बाद भी खराब नहीं होगी। इसमें आपको हेल्थ फीचर्स के लिए स्लीप मॉनिटरिंग, पल्स ऑक्सीमीटर, हार्ट रेट मॉनिटर , रेस्पिरेशन ट्रैकिंग जैसे कई हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। जिसकी मदद से आप अपने हेल्थ को भी ट्रैक कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें आपको रेसिंग , साइकलिंग, स्विमिंग और रनिंग जैसे स्पोर्ट्स मोड भी मिल रहे हैं। अब कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें GNSS नेविगेशन और ABS सेंसर को कनेक्टिविटी के लिए शामिल किया गया है।

Garmin Solar Tactile की खासियत

Garmin Solar Tactile मॉडल में भी यूजर्स को Instinct 2X जैसे ही फीचर्स मिल रहे हैं। इसमें एक बिल्ट-इन एलईडी फ्लैशलाइट दिया गया है। टैक्टिकल एडिशन में एक Multi LED फ्लैशलाइट मिल रहा है, जो सफेद और हरे रंग के रोशनी ऑप्शन ऑफर करेगा। यानि कि, Solar Tactile में यूजर्स को दो लाइट ऑप्शन मिलेगा। हरा रंग खासकर रात के लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योकि ये नेचुरल लाइट विजन को बनाए रखने में मदद करता है। इस वॉच में नाइट विजन के अलावा स्टिल्थ हेल्थ मोड, GPS और नेटवर्क कनेक्टिविटी दी जा रही है। इसमें पैराशूट एक्टिविटी के लिए जंपस्टार्ट मोड भी दिया गया है।

कीमत

भारत में Instinct 2X Solar की कीमत 50,490 रुपये तय की गई है। वहीं 2X Solar tactile के लिए आपको लगभग 55,990 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। इन दोनों लेटेस्ट वॉच की बिक्री शुरू कर दी गई है। इस वॉच को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन, फ्लिपकार्ट, Tata CLiQ, Tata Luxury और Garmin या फिर Helios के ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध करा दिया गया है। जहां से जिसे यूजर्स इसकी खरीदारी कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Garmin has launched its two new smartwatches Instinct 2X Solar and Solar Tactile in India. In which users are getting many advanced health features with LED flashlight. To top it all off, these latest watches will be charged by sunlight.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X