Home
Gadgets

मिलिट्री-ग्रेड मजबूती और शानदार बैटरी, लॉन्च हुई Garmin की तगड़ी स्मार्टवॉच, चेक करें कीमत

अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं या फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं, तो गार्मिन की नई Instinct 3 सीरीज आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है।

दमदार मजबूती, स्मार्ट ट्रैकिंग फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ के साथ ये स्मार्टवॉच खासतौर पर आउटडोर एक्टिविटीज के लिए तैयार की गई है। इसमें कंपनी कई वेरिएंट लेकर आई है। इनकी कीमत और अवेलेबिलिटी के बारे में यहां बताने वाले हैं।

गार्मिन ने भारत में लॉन्च की Instinct 3 सीरीज स्मार्टवॉच

भारत में हुई लॉन्च

गार्मिन ने अपनी Instinct 3 सीरीज को अब भारत में भी लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में गार्मिन Instinct 3 और Instinct E मॉडल शामिल हैं, जो खासतौर पर एडवेंचर लवर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। इन घड़ियों में मिलिट्री ग्रेड मजबूती के साथ-साथ जलरोधी तकनीक और सटीक नेविगेशन सिस्टम शामिल है।

भारत में प्राइस

  • Garmin Instinct E- 35,990 रुपये
  • Instinct 3 Solar (45mm) - 46,990 रुपये
  • Instinct 3 AMOLED (45mm)- 52,999 रुपये
  • Instinct 3 AMOLED (55mm)- 58,999 रुपये

दमदार डिजाइन और वाटर रेसिस्टेंस

Instinct 3 सीरीज में फाइबर-रीइंफोर्स्ड पॉलिमर केस और मेटल बेजल का इस्तेमाल किया गया है। इसमें MIL-STD-810 सर्टिफाइड मजबूती मिलती है, साथ में 10ATM (100 मीटर तक) वॉटर रेसिस्टेंस भी है।

कई डिस्प्ले ऑप्शन

एमोलेड मॉडल्स में 1.2 इंच की हाई-रेजॉलूशन डिस्प्ले (390x390 पिक्सल) वाली दी गई है, साथ ऑलवेज ऑन सपोर्ट भी दिया गया है। Instinct E और Solar वर्जन में MIP डिस्प्ले है, जो धूप में भी आसानी से देखा जा सकता है

पावरफुल GPS और नेविगेशन

इसमें मल्टी-बैंड जीपीएस और SatIQ टेक्नोलॉजी दी गई है, जो लोकेशन के मामले में काफी सटीक है। इसमें अल्टीमीटर, बैरोमीटर, कंपास (ABC सेंसर) मिलता है। साथ ट्रैकबैक फीचर भी दिया गया है।

हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग

  • हार्ट रेट और HRV स्टेटस
  • ब्लड ऑक्सीजन के लिए Pulse Ox सेंसर
  • नींद और तनाव की निगरानी
  • Garmin Coach से पर्सनल फिटनेस गाइडेंस
  • हाइकिंग, रनिंग, साइक्लिंग, HIIT, पिलेट्स आदि के लिए प्रीलोडेड स्पोर्ट्स मोड्स

सेफ्टी और कनेक्टिविटी

गार्मिन मैसेंजर से टू-वे मैसेजिंग
LiveTrack इमरजेंसी अलर्ट और इंसिडेंट डिटेक्शन
इन-बिल्ट LED टॉर्च (रेड और स्टोब मोड्स के साथ)

बैटरी और स्टोरेज

  • Instinct 3 Solar- धूप में अनलिमिटेड बैटरी लाइफ
  • Instinct 3 AMOLED- एक चार्ज में 24 दिन तक चलती है
  • Instinct E- 14 दिन की बैटरी लाइफ
  • स्टोरेज- एमोलेड मॉडल में 4GB और अन्य मॉडल्स में 64MB

कहां से खरीदें?

Instinct 3 सीरीज गार्मिन इंडिया की वेबसाइट और चुनिंदा प्रीमियम रिटेल स्टोर्स पर अवेलेबल है। अगर आप एक भरोसेमंद, मजबूत और फीचर-फुल स्मार्टवॉच की तलाश में हैं, तो गार्मिन की ये नई पेशकश जरूर आपकी पसंद बन सकती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X