Garmin ने भारत में रग्ड इंस्टिंक्ट क्रॉसओवर हाइब्रिड स्मार्टवॉच को किया लॉन्च

Garmin ने गुरुवार को भारत में इंस्टिंक्ट क्रॉसओवर और इंस्टिंक्ट क्रॉसओवर सोलर स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। गार्मिन इंस्टिंक्ट क्रॉसओवर (ब्लैक) और इंस्टिंक्ट क्रॉसओवर सोलर (ग्रेफाइट) 20 जनवरी 2023, शुक्रवार से 55,990 रुपये और 61,990 रुपये की कीमत पर खरीदने के लिए मौजूद होगा। स्टैंडर्ड इंस्टिंक्ट क्रॉसओवर ब्लैक कलर में आता है जबकि सोलर वर्जन ग्रेफाइट कलर में आता है। इस दोनों स्मार्टवॉच को ऑनलाइन Amazon, Tata CLiQ, Tata Luxury, Synergizer, Flipkart, Nykaa.com पर खरीदा जा सकता है। वहीं ऑफलाइन इसे Garmin Brand Store, Helios Watch Store, Just in Time, Sports store जैसी जगहों से खरीदा जा सकता है।
इंस्टिंक्ट क्रॉसओवर में सोलर सिस्टम
इंस्टिंक्ट क्रॉसओवर सोलर ने सोलर चार्जिंग के साथ बैटरी सेवर मोड पेशकश करने की बात कहीं है । वहीं कहा जाता है कि सोलर चार्जिंग मोड में यह 70 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रोवाइट करेगा। बेस मॉडल की बात करें तो सोलर चार्जिंग के बिना, इंस्टिंक्ट क्रॉसओवर स्मार्टवॉच मोड में लगभग एक महीने की बैटरी लाइफ और जीपीएस मोड में 110 घंटे से ज्यादा चलेगा।

स्मार्टवॉच को लेकर कंट्री हेड ने दी जानकारी
गार्मिन इंडिया के कंट्री हेड, येशुदास पिल्लई ने बताया कि, गार्मिन भारत में एक हाइब्रिड जीपीएस मल्टीस्पोर्ट स्मार्टवॉच है जो आधुनिक एडवेंचर स्मार्टवॉच को फिर से डिफाइंड करता है, क्योंकि महामारी का खौफ कम हो जाता है और भारत में लोग आउटडोर ट्रैकिंग, ट्रैवल और ड्राइविंग के लिए बाहर निकलना शुरू कर देते हैं। इंस्टिंक्ट क्रॉसओवर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो एक मजबूत ट्रेडिशनल वॉच का लुक पसंद करते हैं, लेकिन अपनी कलाई पर लेटेस्ट टेकनीक रखना भी पसंद करते हैं।
इंस्टिंक्ट क्रॉसओवर स्मार्टवॉच में हेल्थ फीचर
इंस्टिंक्ट क्रॉसओवर स्लीप स्कोर और एडवांस स्लीप मॉनिटरिंग और हेल्थ मॉनिटरिंग एक्टीविटिज के साथ गार्मिन की वेलनेस सुविधाओं को प्रोवाइट करता है, जो यूजर्स को हेल्थ मेट्रिक्स, जैसे कि गार्मिन की बॉडी बैटरी सुविधा, तनाव और हार्ट रेट को रिकॉर्ड करने में मदद करता है। वहीं इसमें वाटर रेटिंग भी मौजूद है जो स्मार्टवॉच को पानी से खराब नहीं होने देता।


Click it and Unblock the Notifications








