Home
Gadgets

Mother's Day पर अपनी मां को गिफ्ट में दें यह बेहतरीन प्रोडक्ट्स, तीनों की कीमत 2,000 से भी कम

हर साल 12 मई को हम सभी Mother's Day के रूप में मनाते हैं और यह दिन बहुत ही खास होता है। वो कहते हैं ना धरती पर अगर कहीं स्वर्ग हैं, तो वो सिर्फ मां की गोद में नजर आता है। मां कहने को तो एक छोटा सा शब्द होता है, लेकिन यह शब्द अपने आप में पूरी दुनिया समाएं बैठा हैं। जिंदगी का सबसे जरूरी और अहम हिस्सा हमारी मां ही होती है। मां के बिना जीवन की कल्पना करना प्रत्येक व्यक्ति के लिए असंभव है।

अब जैसा कि Mother's Day आ ही चुका है और हम इस कन्फ्यूजन में हैं कि उन्हें ऐसा क्या उपहार दें कि उनके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ सकें। वैसे तो मां के लिए कोई गिफ्ट छोटा और बड़ा नहीं होता है। लेकिन फिर भी आज हम आपको ऐसे गेजेट्स और प्रोडक्ट्स की जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्हें आप 2000 रुपये से भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। साथ ही यह प्रॉडक्ट्स बड़े काम के भी हैं।

Mother's Day पर अपनी मां को गिफ्ट में दें यह बेहतरीन प्रोडक्ट्स

Saregama Carvaan Mini

रेडियो एक ऐसी चीज है, जो कि आज भी हमें पुराने गानों से जोड़कर रखती है। हमारे पेरेंट्स खास कर हमारी मां को पुराने गानों से काफी लगाव होता है और वे इन गानों को ज्यादातर घर का काम करते वक्त सुनना ज्यादा पसंद करती हैं। Saregama Carvaan Mini रेडियो पर क्लासिक म्यूजिक सुनने का ऑप्शन मिलने के साथ FM/AM रेडियो पर इसे ट्यून किया जा सकता है।

Saregama Carvaan Mini का इस्तेमाल यूजर्स ब्लूटूथ स्पीकर की तरह भी कर सकते हैं। आपको बता दें कि यह रेडियो 2,190 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है और इस पर डिस्काउंट भी अलग से मिलता है। यह रेडियो आपके Mother's Day के लिए एक अच्छे गिफ्ट के रूप में काम आ सकता है।

Mother's Day पर अपनी मां को गिफ्ट में दें यह बेहतरीन प्रोडक्ट्स

DR Physico Electric Full Body Massager

हमारी मां चाहे घर का काम करती हों या फिर ऑफिस का काम करती हों ,थकावट दोनों ही कामों में बहुत होती है। ऐसे में थोड़ी सी राहत की आवश्यकता होती है, तो यह फुल बॉडी मसाजर आपकी मां के लिए बहुत ही काम आ सकता है। आप इसे Amazon से केवल 1099 रुपये में ऑर्डर कर सकते हैं। यह मसाजर प्रोटेक्टिव कवर और 4 अलग-अलग मसाज हेड्स के साथ आता है और यह प्रॉडक्ट बहुत ज्यादा पॉवर का इस्तेमाल भी नहीं करता है।

OnePlus Nord Buds 2R

हमारी मां काम करते हुए ज्यादातर गाने सुनती हैं और कभी-कभी बहुत देर तक वह अपने परिवार वालों से भी बातचीत करती है। ऐसे में फोन कान पर लगाकर बात करना या तेज आवाज में म्यूजिक सुनने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को हल करने के लिए आप अपनी मां को OnePlus Nord Buds 2R लाकर दे सकते हैं। इन बड्स को आप 1,799 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीद सकते हैं। यह तीनों ही प्रोडक्ट्स आपकी मां के लिए Mother's Day का बेस्ट गिफ्ट ऑप्शन बन सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Gift these great products to your mother on Mother's Day, all three cost less than Rs 2,000
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X