Gizmore Blaze Max Smartwatch 15 दिनों का बैटरी बैकअप के साथ भारत में लॉन्च, कीमत है 1200 रूपये से भी कम

Gizmore Blaze Max Smartwatch: इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Gizmore ने भारत में ब्लेज़ मैक्स स्मार्टवॉच लॉन्च करने का ऐलान किया है। स्मार्टवॉच 1.85-इंच एज टू एज कर्व्ड IPS डिस्प्ले के साथ आती है जो एक बार चार्ज करने पर 15 दिनों की बैटरी लाइफ देने का वादा करती है। स्मार्टवॉच 450 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है और इसमें ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले है।
Gizmore Blaze Max Smartwatch: Features
स्मार्टवॉच की बात करें तो इसमें कई स्पोर्ट्स मोड्स हैं और यह Jyou Prp हेल्थ सूट के साथ इंटीग्रेशन भी पेश करती है। यह फुट स्टेप्स, SpO2 हार्ट रेट, कैलोरी बर्न, हाइड्रेशन अलर्ट, मासिक धर्म ट्रैकर, स्ट्रेस मैनेजमेंट और स्लीप मॉनिटर को ट्रैक करने में मदद करता है।
स्मार्टवॉच IP67 सर्टिफाइड है जो इसे वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बनाती है। Gizmore Blaze Max स्मार्टवॉच में इनबिल्ट गेम्स और एक कैलकुलेटर भी है। स्मार्टवॉच में स्प्लिट-स्क्रीन फीचर है जो यूजर्स को मल्टीटास्क करने की सुविधा देता है। हिंदी लवर्स के लिए स्मार्टवॉच में हिंदी लैंग्वेज सपोर्ट भी है, जिससे इसे इस्तेमाल करना आसान हो जाता है।
स्मार्टफोन ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर और म्यूजिक से लैस है जो यूजर्स को स्मार्टवॉच से कॉल उठाना और और काटने देता है। इसमें कॉल म्यूट/अनम्यूट, फोन पर कॉल स्विच, स्मार्टवॉच पर वॉल्यूम कंट्रोल जैसी विशेषताएं भी हैं और यह एक स्पीकर के साथ आता है। स्मार्टवॉच AI- वॉयस असिस्टेंस कमांड को भी सपोर्ट करती है।
Gizmore Blaze Max Smartwatch: Price and Availability
Gizmore Blaze Max Smartwatch की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 1,199 रुपये है। खरीदार स्मार्टवॉच को आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं इसके साथ ही स्मार्टवॉच तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, बरगंडी और ग्रे में उपलब्ध है।
Gizmore ने अपने सभी स्मार्टवॉच और iOT डिवाइस के लिए एकएक ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के लिए, कंपनी ने AI-आधारित स्वास्थ्य ट्रैकिंग समाधान ट्रेस केयर के साथ हाथ मिलाया है। ट्रेस कनेक्ट ऐप IOS और एंड्रॉइड डिवाइसों के लिए ऐप्पल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। शुरू में, ऐप केवल Gizmore स्मार्टवॉच जैसे GizFit Slate और GizFit Ultra के साथ काम करेगा। आने वाले कुछ महीनों में, मोबाइल ऐप को सभी Gizmore स्मार्टवॉच के लिए एक्सेसिबल बना दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








