Gizmore CURVE स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग, 100+ स्पोर्ट्स मोड के साथ भारत में लॉन्च, कीमत भी कम

Gizmore CURVE Smartwatch: Gizmore ने अपनी एक और नई स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया है। जिसे Gizmore CURVE नाम दिया गया है। इस वॉच में कंपनी ने 1.39 इंच डिस्प्ले और 10 दिनों का बैटरी बैकअप के साथ पेश किया है। कंपनी ने अपने इस लेटेस्काट गैजेट को काफी किफायती दाम के साथ पेश है। इस नए वॉच में कस्टमर्स को स्लीप मॉनिटर , 100 से ज्यादे स्पोर्ट्स मोड, SpO2 मॉनिटर और स्ट्रेस मॉनिटर जैसे कई लेटेस्हेट हेल्थ फीचर्स भी मिल रहे रहे हैं। यही नहीं इसमें कस्टमर्स को ब्लूटूथ की भी फैसिलिटी दी गई है। आईए आपको इस नए वॉच की खासियत से लेकर कीमत तक की जानकारी आगे डिटेल्स में बताते हैं।
Gizmore CURVE की स्पेसिफिकेशन
Gizmore की इस नई स्मार्टवॉच में आपको 1.39 इंच अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले मिल रहा है, जिसका रिजॉल्यूशन 360 x 360 पिक्सल है। कर्व्ड डिजाइन के साथ यह वॉच 500 निट्स की ब्राइटनेस और ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ आ रहा है। जिसमें 60 हर्ट्ज का सपोर्ट मिल रहा है । इसके साथ ही आपको मल्टीपल क्लाउड बेस्ड वॉच फेसेज का भी इसमें सपोर्ट मिल रहा है। इतना ही नहीं Gizmore CURVE स्मार्टवॉच में यूजर्स को SpO2 मॉनिटर, हार्ट रेट मॉनिटर, 100 से स्पोर्ट्स मोड, कैलोरी काउंटर, हाइड्रेशन अलर्ट, गाइडेड ब्रीदिंग मोड, पीरियड ट्रैकर, स्लीप मॉनिटर और स्ट्रेस मॉनिटर जैसे हेल्थ फीचर्स का भी सपोर्ट मिल रहा है। इस स्मार्टवॉच को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 रेटिंग मिली है।

इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच के साथ यूजर्स को एडवांस ब्लूटूथ कॉलिंग, गोल कंप्लेशन नोटिफिकेशन, AI वॉयस असिस्टेंट एलेक्सा और सिरी और इन-बिल्ट कैलकुलेटर जैसी फैसिलिटी भी दि जा रही है। वहीं बैटरी बैकअप को लेकर बात करें तो कंपनी ने अपने इस वॉच को लेकर दावा है कि, इसे एक बार फुल चार्ज करने के बाद अगले 10 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी की मानें तो यह सबसे कम कीमत वाली ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर्स वाली स्मार्टवॉच है।
Gizmore CURVE का कलर और कीमत
Gizmore CURVE स्मार्टवॉच को ब्लैक, ग्रे, ऑलिव ग्रीन और पिंक चार कलर ऑप्शन के साथ लाया गया है। जिसे 1,299 रुपये की इंट्रोडक्टरी कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। हालांकि बाद में इश स्मार्टवॉच की कीमत 1,699 रुपये कर दी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications








