Home
Gadgets

Gizmore ने 15 दिनों की बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च किया स्मार्टवॉच, जानें कीमत

Gizmore ने 15 दिनों की बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च किया स्मार्टवॉच

Gizmore Smartwatch: अगर आप भी कम कीमत में धांसू स्मार्टवॉच लेने का सोच रहे हैं तो आपके लिए Gizmore की नई स्मार्टवॉच अच्छा ऑप्शन हो सकता है। Gizmore ने अपने कस्टर के पॉकेट का ख्याल करते हुए अपनी नई स्मार्टवॉच Gizfit Flash को देश में लॉन्च कर दिया है। जिसकी कीमत 1,999 रुपये रखी गई है। इतनी कम कीमत में आपको इस स्मार्टवॉच में कई अपडेटेड फीचर मिल रहे हैं।

गिजमोर के इस नए स्मार्टवॉच में यूजर्स को 1.85 इंच की स्क्रीन और मेटल बॉडी भी मिल रही है। इस नए स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग की भी सुविधा भी यूजर्स को दी गई है। जिसके लिए इस वॉच में इनबिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर को शामिल किया गया है। खास बात यह है कि, इस वॉच में यूजर्स को कॉलिंग करने के साथ ही कॉल रिसीव करने की भी सुविधा दी गई है। गिजमोर के इस स्मार्टवॉच में आपको डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 500 निट्स मिलेगी। वहीं बैटरी बैकअप की बात करें तो कंपनी का दावा है कि, यह स्मार्टवॉच फुल चार्ज होने पर 15 दिनों तक चलेगा।

Gizmore ने 15 दिनों की बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च किया स्मार्टवॉच

Gizmore Gizfit Flash के फीचर

कंपनी ने इस नए स्मार्टवॉच Gizfit Flash में AI वॉयस असिस्टेंट को शामिल किया है जिससे यूजर्स बोलकर भी इस स्मार्टवॉच को कंट्रोल कर सकते हैं। वहीं इस वॉच में अगर हेल्थ फीचर्स की बात की जाए तो कंपनी ने इसमें SpO2 मॉनिटरिंग, 24x7 हार्ट रेट मॉनिटर, कैलोरी बर्न, पीरियड ट्रैकिंग और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स ऐड किए हैं। जिससे यूजर अपने हेल्थ को लेकर भी अपडेट रहेंगे। इसी के साथ इसमें 2048, Thunder Battleship और Young Bird जैसे तीन इनबिल्ट गेम भी यूजर्स को मिलेंगे।

Gizmore Gizfit Flash के कलर

इस नए स्मार्टवॉच में आपको तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे। जो ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर में उपलब्ध हैं। यह स्मार्टवॉच आपको 21 अप्रैल से फ्लिपकार्ट पर मिलने लगेंगे। दरअसल Gizmore एक भारतीय कंपनी है, जो स्मार्ट एक्सेसरी और ऑडियो गैजेट बनाती है। कंपनी ने हाल ही में अपना एक अन्य स्मार्टवॉच Gizmore Vogue को भी लॉन्च किया था।

 
Best Mobiles in India

English summary
Gizmore has launched its new smartwatch Gizfit Flash in the country. The price of which has been kept at Rs 1,999. In such a low price, you are getting many updated features in this smartwatch.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X