Home
Gadgets

Google Pixel Tab कल हो सकता लॉन्च, स्पेसिफिकेशन , फीचर और कीमत सबकुछ यहां जाने

Google Pixel Tab कल हो सकता लॉन्च, यहां जाने सबकुछ

Google अपने सबसे बड़े इवेंट में अपना पहला Google Pixel Tab भी लॉन्च कर सकता है। कंपनी का Google I/O इवेंट कैलिफोर्निया में 10 मई को आयोजित किया जा रहा है। इस इवेंट के दौरान कंपनी अपने कई गैजेट्स को एक साथ पेश कर रही है। जिसमें गूगल पिक्सल टैब को भी शामिल किया जा सकता है। हालांकि, इस टैब के लॉन्चिंग से पहले इसकी कुछ डिटेल्स लीक हो चुकी हैं। आएइ आपको इसके स्पेसिफिकेशन , फीचर और कीमत के बारे में आगे बताते हैं।

Google Pixel Tab के संभावित स्पेसिफिकेशन

गूगल पिक्सल टैब में को 10.95 इंच की LCD डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। यूजर्स को इस टैब में 8 मेगापिक्सल के दो कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसमें एक सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में और एक बैक में कैमरा शामिल है। यह अपकमिंग टेबलेट एंड्रॉइड 13 पर संचालित होगा, जिसमें गूगल टेन्सर G2 चिसपेट का सपोर्ट भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही इसमें 128GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरियंट को शामिल किया जा सकता है। आपको बता दें, गूगल टैबलेट को दो मॉडल पिक्सल मिनी और पिक्सल प्रो में पेश किया जाएगा। इसी के साथ कंपनी अपने पहले टेबलेट में यूजर्स खास चार्जिंग डॉक भी दे सकती है।

आपको बता दें, गूगल पिक्सल टैबलेट को जापान की ऐमजॉन की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। जिसे कुछ ही देर में लिस्टिंग से हटा लिया गया था। हालांकि, तब तक इसके कुछ जानकारी लीक हो चुके थे।

Google Pixel Tab कल हो सकता लॉन्च, यहां जाने सबकुछ

4 स्पीकर और 3 माइक्रोफोन सेटअप मिल सकता है

लीक जानकारी में दावा किया जा रहा है कि, Google Pixel Tablet में 4 स्पीकर सेटअप और 3 माइक्रोफोन दिया जा सकता है। इसके अलावा इस टैबलेट को सी-टाइप पोर्ट और एक 4-पिन एक्सेसरी कनेक्टर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। गूगल अपने अपकमिंग टैबलेट को एक मल्टी-पर्पज प्रोजक्ट के तौर पर पेश करने वाला है। यह लेटेस्ट टैबलेट चार्जिंग स्पीकर डॉक कॉम्बो के साथ एक फोटो फ्रेम और वर्चुअल असिस्टेंट के तौर पर भी काम करने में सक्षम होगा। इसके अलावा यूजर अपनी स्मार्ट होम डिवाइस के लिए इसे कंट्रोलिंग स्टेशन के तौर पर भी यूज कर सकते हैं। हालांकि, इस टैब को लेकर कंपनी की तरफ से अभी तक आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

Google I/O इवेंट 2023

गूगल का यह एनुअल एवेंट Google I/O कल यानि कि, 10 मई को माउंटेन व्यू कैलिफोर्निया शोरलाइन एम्फीथिएटर में आयोजित होने वाला है। आपको बता दें, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपने अपकमिंग टैबलेट के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी नहीं दी है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google can launch its first tablet Google Pixel Tablet tomorrow at the Google I/O event. Even before launching, some information about this tablet has been leaked on the Internet. In which it is being claimed that, 4 speaker setup and 3 microphones can be given in Google Pixel Tablet. Apart from this, this tablet can be launched with C-Type port and a 4-pin accessory connector.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X