Google Pixel Tab 8MP कैमरा और 11 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Google ने अपने I/O इवेंट 2023 के दौरान अपना पहला टैबलेट Google Pixel Tab लॉन्च कर दिया है। इस दौरान कंपनी ने अपने लेटेस्ट टैबलेट की कीमत का भी खुलासा कर दिया। गूगल ने अपने पहले टैब को तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। जिसकी सेलिंग 20 जून 2023 से शुरू कर दी जाएगी। कंपनी ने अपने नए टैबलेट में खुद का Tensor G2 चिपसेट शामिल किया है, जो कंपनी की लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज को भी पावर देने का काम करता है। गूगल के इस टैबलेट का सीधा मुकाबला एपल आईपैड से हो सकता है। आइए आपको आगे इस टैब की खूबियों के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Google Pixel Tab के स्पेसिफिकेशंस
कंपनी अपने टैबलेट में यूजर्स को अपने पहले टैबलेट में टच और स्टाइलस सपोर्ट दे रही है। जिससे इसे यूज करना यूजर्स के लिए काफी आसान हो जाएगा। इस लेटेस्ट टैब में यूजर्स को 11 इंच का LCD डिस्प्ले फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ मिल रहा है। इसी के साथ इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट भी दिया जा रहा है। कैमरे की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का बैक कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यूजर्स इसके कैमरे को वीडियो कॉल के लिए भी कस्टमाइज कर सकते हैं।

इस डिवाइस में आपको दो स्टोरेज वेरिएंट 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज, 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के ऑप्शन मिल रहे हैं। कंपनी ने इसमें एक खास फीचर को भी शामिल किया है, जिससे यह टैब Amazon Echo Show की तरह भी यूज किया जा सकता है। इसी के साथ आपको इसमें 27Wh की बैटरी मिल रही है। जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि, एक बार चार्ज करने के बाद इसे 12 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें चार्जिंग के लिए USB टाइप C पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा Wi-Fi 6 का सपोर्ट भी मिल रहा है। साउंड आउटपुट के लिए आपको चार स्पीकर मिलेंगे, साथ ही इसमें 3 माइक्रोफोन्स शामिल किए गए हैं। वहीं इसकी सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
Google Pixel Tab की कीमत
Google Pixel Tablet को 499 डॉलर यानि की लगभग 40 हजार रुपये की शुरुआती कीमत के साथ कंपनी ने पेश किया है। कंपनी के अनुसार इस टैबलेट की प्री बुकिंग शुरु कर दी गई है। जिसकी सेलिंग 20 जून से स्टार्ट कर दी जाएगी। आपको बता दें, फिलहाल इस डिवाइस को जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन, डेनमार्क, नॉर्वे, जापान, अमेरिका, कनाडा, यूके, नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया के लोगों के लिए ही प्री-ऑर्डर उपलब्ध कराया गया है। इस डिवाइस के लिए भारतीय ग्राहकों को इंतजार करना पड़ सकता है। भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications








