Home
Gadgets

I/O 2023 इवेंट से पहले Google Pixel टैबलेट की आधिकारिक इमेज लीक; डिस्प्ले के चारों ओर मोटे बेजल

I/O 2023 इवेंट से पहले Google Pixel टैबलेट की आधिकारिक इमेज लीक

Google I/O 2023 इवेंट 10 मई को शुरू हो रहा है। अपकमिंग एनुअल डेवलपर इवेंट के दौरान, सर्च इंजन दिग्गज अपने लेटेस्ट Android 14 सॉफ़्टवेयर अपडेट को लॉन्च करने के लिए तैयार है। Google अपकमिंग I/O में हार्डवेयर उत्पादों का एक बंच भी लॉन्च कर सकता है। कंपनी ने I/O 2023 में लॉन्च होने वाले उत्पादों के डिटेल्स या लिस्ट का खुलासा नहीं किया है। टिपस्टर Evan Blass उर्फ ​​EvLeaks का एक नया लीक इस डेवलपमेंट में और इजाफा कर रहा है। टिपस्टर ने अब अपकमिंग Google पिक्सेल टैबलेट की एक इमेज शेयर की है ।

Pixel टैबलेट को पिछले साल Pixel 7 सीरीज के साथ टीज किया गया था। हालाँकि, उस समय, Google ने टैबलेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी थी। ऐसा लग रहा है कि कंपनी आखिरकार इस महीने के लास्ट में अपना नया पिक्सेल टैब लॉन्च करेगी। आइए अब तक मिली जानकारी के मुताबिक Google पिक्सेल टैबलेट के स्पेसिफिकेशन , डिजाइन और अन्य डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं।

Google Pixel Tablet के कुछ स्पेसिफिकेशन

Google पिक्सेल टैबलेट अमेरिका और कुछ अन्य मार्केट के लिए एक प्रीमियम टैबलेट की पेशकश की संभावना है। टैबलेट भारत में लॉन्च होगा या नहीं यह अभी अज्ञात है। Google द्वारा I/O 2023 के बाद जल्द ही इसके बारे में कुछ डिटेल्स शेयर करने की उम्मीद है। इस बीच, Blass ने Pixel टैबलेट के फ्रंट डिज़ाइन को शेयर किया है। इमेज से पता चलता है कि पिक्सेल टैबलेट में डिस्प्ले के चारों ओर थोड़े मोटे बेजल दिए गए हैं। जब लंबवत रखा जाता है तो हम टैबलेट के राइट बेजेल पर फ्रंट कैमरा देखते हैं। क्योंकि Google चाहता है कि लोग टैबलेट का उपयोग डॉक के साथ भी करें, फ्रंट कैमरे की स्थिति काफी सटीक है क्योंकि यह वीडियो कॉल में भी मदद कर सकता है।

I/O 2023 इवेंट से पहले Google Pixel टैबलेट की आधिकारिक इमेज लीक

जबकि डिस्प्ले के चारों ओर बेजल्स सफेद हैं, फ्रेम बेज कलर का लगता है। ऐसा लगता है कि इसमें एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल के लिए दो कटआउट दिए गए हैं।

Google ने पिछले साल प्रीव्यू में, डिस्प्ले के चारों ओर ब्लैक बेजल्स के साथ पिक्सेल टैब के लिए एक और कलर ऑप्शन का खुलासा किया था। इस कलर ऑप्शन में ग्रीन रियर पैनल और फ्रेम होने की संभावना है। पिक्सेल टैबलेट को चार कलर में लॉन्च करने की अफवाह है। रियर पैनल में सिंगल कैमरा सेंसर दिया गया है ।

पिक्सेल टैब को चुंबकीय तरीके से स्पीकर डॉक से जोड़ा जा सकता है ताकि इसे "होम" डिवाइस के रूप में यूज किया जा सके। डॉक पर पोगो पिन और मैग्नेट हैं, जो इस टैबलेट को आसानी से अटैच करने में मदद करते हैं। स्पीकर डॉक, जो टेबलेट को भी चार्ज कर सकता है, इसका यूज Google फोटो से फोटो के स्लाइडशो देखने या वीडियो देखने के लिए भी किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Pixel tablet was teased last year with the Pixel 7 series. However, at the time, Google didn't reveal much about the tablet. It looks like the company will finally launch its new Pixel Tab later this month.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X