Google पिक्सेल टैबलेट एक ही वर्जन साथ होगा लॉन्च, लीक से हुआ खुलासा

Google इस साल पिक्सल टैबलेट के साथ टैबलेट मार्केट में अपनी शानदार एंट्री करने के लिए तैयार है । शुरुआती तौर पर मिली रिपोर्टों के मुताबिक टैबलेट में एक स्टैण्डर्ड प्रो वर्जन के साथ आएगा। हालांकि एंड्रॉइड रिसर्च टिपस्टर, Kuba Wojciechowski ने खुलासा किया कि टैबलेट का केवल एक ही वर्जन होगा। चलिए जानते हैं इससे जुड़ी सभी खबरों के बारे में।
बता दें कि Google फस्ट जनरेशन के टेंसर चिप और टेंसर G2 चिप के साथ स्टैण्डर्ड वर्जन को लॉन्च करेगा। वहीं इसका कोड नेम Tangor और Tangorpro होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालाँकि, अब हमें केवल एक वर्जन मिल सकता है, जो Tensor G2 पर चलेगा।
पिक्सेल टैबलेट Tensor G2 प्रोसेसर पर बेस्ड
Google ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर एक पोस्ट में लिखते हुए बताया गया है कि पिक्सेल टैबलेट Tensor G2 प्रोसेसर पर बेस्ड होगा। ऐसा मालूम हो रहा है कि इस टैबलेट को एक सिंगल डिवाइस के रूप में पेश किया जाएगा। यह डिवाइस सीरीज के साथ नहीं आएगा। वहीं इस बात का ध्यान दिया जाना चाहिए कि Tensor G2 वहीं प्रोसेसर है जो Google Pixel स्मार्टफोन की मौजूदा जनरेशन में आता है और Pixel 7 और Pixel 7 Pro को पावर प्रोवाइट करता है।

Google पिक्सेल टैबलेट के स्पेशिफिकेशन
Wojciechowski ने डिवाइस के कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि डिवाइस वाई-फाई 6 कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ 11 इंच का डिस्प्ले पेश कर सकता है। वहीं डिवाइस दो स्टोरेज वैरिएंट, 128GB और 256GB में आ सकता है। Google ने बताया कि पिक्सेल टैबलेट एक तरह का हाइब्रिड डिवाइस हो सकता है। Amazon इको शो सीरीज जैसे स्मार्ट डिस्प्ले के साथ ट्रेडिशनल टैबलेट को मर्ज करना।
बता दें कि यह डिवाइस चार्जिंग स्पीकर डॉक के साथ आएगा, जो न केवल डिवाइस को चार्ज करेगा बल्कि एक स्पीकर के जैसे भी काम करेगा। यह यूजर्स को Google असिस्टेंट तक पहुंच प्रोवाइट करेगा, साथ ही इससे आसानी से फिल्में देखी जा सके।


Click it and Unblock the Notifications








