Home
Gadgets

Google पहली बार भारत में लॉन्च करेगा अपना ये प्रोडक्ट, पहले ही जान लें कीमत और फीचर

Google Pixel Watch 2 Price: Google Pixel Watch 2 Price: गूगल 4 अक्टूबर को मेड बाय गूगल इवेंट में गूगल पिक्सल 8 , पिक्सल 8 प्रो और गूगल पिक्सल वॉच 2 को एक साथ लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि इन तीनों डिवाइसेस को ग्लोबल मार्केट के साथ भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। हालांकि Pixel Watch 2 की भारतीय बाजार में एंट्री 5 अक्टूबर को खास तौर से फ्लिपकार्ट पर होगा। यह पहली बार होगा जब Google Pixel Watch 2 भारत में भी उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने एक पोस्ट के जरिए इस बात का खुलासा किया है तो चलिए आपको इस वॉच की खूबियों से लेकर इसकी कीमत तक के बारे में डिटेल्रूस बताते हैं।

Google Pixel Watch 2 संभावित स्पेसिफिकेशन

गूगल पिक्सल वॉच 2 के स्पेक्स की बात करें तो इसमें कंपनी 1.2 इंच की OLED डिस्प्ले दे सकती है। जो 384 x 384 पिक्सल रेजोल्युशन ऑफर करेगी। इसके अलावा इसमें शानदार परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन W5+ जेन 1 प्रोसेसर को शामिल किया जा सकता है। यह अपकमिंग स्मार्टवॉच Wear OS 4 पर काम करेगी। अपने इस गैजेट को पावर बैकअप के लिए गूगल पिक्सल वॉच 2 को 306mAh की बैटरी से लैस कर सकती है। वहीं मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले एनेबल होने पर भी बैटरी में 24 घंटे से ज्यादा का पावर बैकअप मिलेगा।

Google पहली बार भारत में  लॉन्च करेगा अपना ये प्रोडक्ट, यहां जानें

Google Pixel Watch 2 की संभावित कीमत

पिक्सल वॉच 2 की कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इसके फर्स्ट जनरेशन की कीमत पर ही इसे लॉन्च किए जाने की उममीद है। Google Pixel स्मार्टवॉच की कीमत ब्लूटूथ और वाई-फाई बेस मॉडल के लिए 349.99 डॉलर यानि कि, लगभग 29,000 रुपये तय की जा सकती है। वहीं LTE के लिए 399.99 डॉलर यानि कि, लगभग 33,000 रुपये शुरूआती कीमत हो सकती है।

पिक्सल 8 और पिक्सल 8 प्रो के संभावित स्पेसिफिकेशन

गूगल अपने 8 सीरीज के दोनों स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.17 इंच का डिस्प्ले को शामिल कर सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इन दोनों फोन में टेंसर G3 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। ये अपकमिंग फोन्स लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेंगे। फोटोग्राफी के लिए दोनों इनमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। पिक्सल 8 में 50MP का मेन कैमरा + 12MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और टाइम-ऑफ-फ्लाइट सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, पिक्सल 8 प्रो को 64MP का मेन कैमरा + 64MP का अल्ट्रा-वाइड और 49MP टेलीफोटो कैमरा से लैस किया जा सकता है। वहीं अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी पिक्सल 8 में 4,484 mAh और पिक्सल 8 प्रो में 4,950 mAh की बैटरी शामिल कर सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
For performance, Snapdragon W5+ Gen 1 processor can be given in Google Pixel Watch 2. The smartwatch will work on Wear OS 4.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X