Google Pixel Watch 2 स्नैपड्रैगन W5 Gen 1, बड़ी बैटरी के साथ भारत में जल्द दे सकता है दस्तक
Google जल्द ही अपना नया स्मार्टवॉच Google Pixel Watch 2 को लॉन्च करने वाला है। जिसकी तैयारियों में कंपनी जुटी हुई है। इस अपकमिंग वॉच को लेकर सामने आई जानकारी की मानें तो गूगल अपने इस नए वॉच को भारतीय बाजारों में उपलब्ध कराएगा। हालांकि गूगल ने पिछले साल अपनी पहली स्मार्टवॉच Google Pixel Watch को ग्लोबली लॉन्च किया गया था। लेकिन इसे भारतीय बाजार में उपलब्ध नहीं कराया गया था। तो चलिए इस अपकमिंग स्मार्टवॉच की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले खूबियों तक को जानते हैं।
Google Pixel Watch 2 संभावित फीचर्स
Google Pixel Watch 2 को लेकर सामने आई जानकारी की मानें तो कंपनी इसे नए प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकती है। Google Pixel Watch 2 को 1.2 इंच की डिस्प्ले के साथ बाजारों में उतारा जा सकता है, जिसका पैनल राउंड स्टाइल में OLED हो सकता है। इसके साथ ही पिक्सल वॉच में सैमसंग की डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही इसे LTE और Wi-Fi दोनों वेरियंट में पेश किया जा सकता है।
Google Pixel Watch 2 तीन मॉडल में आ सकता है
रिपोर्ट्स की मानें तो Google Pixel Watch 2 को G4TSL, GC3G8 और GD2WG तीन मॉडल में लाया जाएगा। आपको बता दें, Pixel Watch 2 को भारतीय मानक ब्यूरो की साइट पर भी देखा जा चुका है। मिली जानकारी के अनुसार इस वॉच का कोडनेम कंपनी ने 'Eos' और 'Aurora' रखा है। जिससे उसके भारत में भी दस्तक देने की उम्मीद है। Google Pixel Watch 2 को स्नैपड्रैगन W5 Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा गूगल पिक्सल वॉच 2 को पहले मॉडल की तुलना में लंबी बैटरी लाइफ के साथ लाया जाएगा।

कनेक्टिविटी के लिए कंपनी अपने यूजर्स को Pixel Watch 2 में Wi-Fi, ब्लूटूथ और NFC के अलावा अल्ट्रा वाइड बैंड (UWB) का सपोर्ट भी दे सकती है। इसके साथ ही साथ फाइंड माय डिवाइस का भी सपोर्ट मिल सकता है। आपको बता दें, Pixel Watch 2 में 306mAh की बैटरी दी जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








