Home
Gadgets

Pixel Watch 3 के नए लीक में स्क्रीन, फास्ट चार्जिंग सहित ये खास डिटेल आए सामने

Google बहुत जल्द मोस्ट अवेटेड स्मार्टवॉच Pixel Watch 3 को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा है। Google के आगामी Pixel प्रोडक्ट्स लॉन्च ने सभी को उत्साहित कर दिया है, जिसमें कई नए प्रोडक्ट्स का अनावरण किया जाएगा।

Pixel 9, Pixel 9 Pro और नए Pixel 9 Pro XL के साथ Google ने एक नए Pixel 9 Pro Fold मॉडल को भी टीज किया है। नए फोल्डेबल डिवाइस के अलावा कंपनी द्वारा Pixel Watch 3 को भी पेश किए जाने की उम्मीद है, जो दो केस साइज - 41mm और 45mm में उपलब्ध होगी।

Pixel Watch 3 के नए लीक में स्क्रीन, फास्ट चार्जिंग डिटेल का खुलासा

हालांकि, इसे लेकर एक नया लीक सामने आया है, जिसमें Pixel Watch 3 सीरीज की आधिकारिक प्रोमो इमेज शामिल हैं। Android Headlines की एक रिपोर्ट में लीक हुई, प्रोमो इमेज शामिल हैं। जो इन वॉचेस के बारे में बहुत सारी जानकारी देती हैं।

Pixel Watch 2 की तुलना में इसमें बहुत कम बदलाव होने की बात कही गई है। 41mm और 45mm दोनों वेरिएंट में स्ट्रैप का एक सेट जुड़ा हुआ है, साथ ही बॉक्स में एक अलावा एक्टिव बैंड भी है।

Pixel Watch 3 के नए लीक में स्क्रीन, फास्ट चार्जिंग डिटेल का खुलासा

मैग्नेटिक USB-C फास्ट चार्जिंग केबल के एक सिरे पर टाइप-C पोर्ट और दूसरे सिरे पर सर्कुलर चार्जर भी शामिल होने की बात कही जा रही है। प्रोमो इमेज की मानें तो Pixel Watch 3 को दो केस साइज़ में लॉन्च किया जा सकता है, जैसा कि अब तक कई लीक में देखा गया है। दोनों वियरेबल में एक ही कोर हार्डवेयर हो सकता है, हालांकि, 45mm वेरिएंट में थोड़ी बड़ी डिस्प्ले और बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

पिछली रिपोर्ट ने हिंट दिया था कि, Pixel Watch 3 में 45mm में 420mAh की बैटरी मिलने की संभावना है, जबकि 41mm संस्करण में 310mAh की बैटरी मिलने की बात कही गई है।

लीक तस्वीरों की मानें तो नया डिस्प्ले खास तौर से 45mm मॉडल पर Pixel Watch 2 (41mm) की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक स्क्रीन ऑफर करेगा। 41mm वर्डन पर नया डिस्प्ले Pixel Watch 2 के मुकाबले 10 प्रतिशत बड़ा डिस्प्ले ऑफर करेगा।

प्रोमो इमेज कई सिलिकॉन, फैब्रिक और लेदर इंटरचेंजेबल स्ट्रैप ऑप्शन का भी सुझाव देती हैं, जो पिछली रिपोर्ट में भी लीक हुए थे। नए फीचर्स की बात करें तो इमेज के अनुसार पिक्सेल वॉच 3 यूजर अपने स्मार्टफोन पर पिक्सेल कैमरा ऐप को कंट्रोल करने, नेस्ट कैम या नेस्ट डोरबेल फीड्स को देखने, ऑफलाइन मैप्स एक्सेस करने और भुगतान के लिए वॉलेट का उपयोग करने में सक्षम होंगे।

नए वॉच मॉडल में कस्टम रन बनाने और वर्कआउट को स्टोर की क्षमता के साथ एक नया मॉर्निंग ब्रीफ फीचर भी दिया गया है, जो आपके स्वास्थ्य और फिटनेस मेट्रिक्स का आपको अपडेट देता है। ।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel Watch 3 Leaked Promo Images Hint New Features and Specifications know more details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X