Home
Gadgets

ब्राइटर एक्टुआ डिस्प्ले के साथ भारत में Google Pixel Watch 3 की धमाकेदार एंट्री, शुरुआती कीमत 39,900 रुपये

Google ने अपने भारतीय ग्राहकों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने मोबाइल लवर्स के लिए Pixel 9 Series के स्मार्टफोन लॉन्च करने के साथ ही Smartwatch और Buds भी मार्केट में पेश किए हैं। जी हां, Google ने ग्लोबल मार्केट में Google Pixel Watch 3 और Pixel Buds Pro 2 भी लॉन्च कर दिए हैं।

कंपनी ने अपने इस सारे डिवाइसेज को मेड बाय गूगल हार्डवेयर इवेंट में पेश किया है। यहां हम बात कर रहे हैं Google Pixel Watch 3 के बारे में, जिसे कंपनी ने कई सारे दमदार फीचर्स के साथ पेश किया है। चलिए इस वॉच की कीमत से लेकर सारी डिटेल्स विस्तार से जाने लेते हैं।

ब्राइटर एक्टुआ डिस्प्ले के साथ भारत में Google Pixel Watch 3 की एंट्री

Google Pixel Watch 3 की कीमत और उपलब्धता

भारत में Google Pixel Watch 3 की कीमत वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ 41mm मॉडल के लिए 39,900 रुपये से शुरू होती है। वहीं इसके 45mm डिस्प्ले और वाई-फाई कनेक्टिविटी वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 43,900 रुपये रखी गई है। 41mm और 45mm दोनों वेरिएंट हेजल, ओब्सिडियन और पोर्सिलेन कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। छोटा मॉडल फोर्थ पिंक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

कंपनी का कहना है कि Google Pixel Watch 3 भारत में 22 अगस्त को Flipkart, Reliance Digital और Chroma रिटेल आउटलेट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

Google Pixel Watch 3 की विशेषताएं

डिस्प्ले: Pixel Watch 3 दो डिस्प्ले साइज 1मिमी और 45मिमी में उपलब्ध है। दोनों ही वेरिएंट कंपनी के एक्टुआ डिस्प्ले के साथ आते हैं। इस वॉच में भी एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। बता दें कि यह स्मार्टवॉच 2,000 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। यह पिछले साल के मॉडल से दोगुना है और डार्क मोड में भी 1 नाइट तक नीचे जा सकता है।

बैटरी: बात करें Pixel Watch 3 की बैटरी की तो यह हमेशा ऑन-डिस्प्ले मोड में सक्षम होने के साथ पहनने पर 24 घंटे के इस्तेमाल को सपोर्ट करती है। बैटरी सेवर मोड ऑन होने पर यह वॉच 36 घंटे तक का बैटरी बैकअप प्रोवाइड करती है। Pixel Watch 3 का 41mm साइज वाला वेरिएंट कंपनी की सेकंड जनरेशन की स्मार्टवॉच की तुलना में 20% फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें आपको एक लेटेस्ट डिजाइन की गई चार्जिंग स्क्रीन भी मिलेगी, जो कि यह बताती है कि 100% तक चार्ज होने में वॉच को कितना समय लगेगा।

अन्य सुविधा: Pixel Watch 3 आपको एक कॉम्प्लेक्स रुटिन सेट करने की सुविधा देती है। Google कंपनी का कहना है कि ये वॉच केडन्स, स्ट्राइड लेंथ, वर्टिकल आसलैशन जैसी डिटेल्स दे सकती है। यह लेटेस्ट फिटनेस और कार्डियो लोड ट्रैकिंग सुविधाओं के सपोर्ट के साथ भी आती है। फिटबिट यूजर्स मॉर्निंग ब्रीफ सुविधा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो किसी भी मेट्रिक्स से संबंधित ओवरनाइट चेंजेस के साथ ही हेल्थ अपडेट की समरी भी दे सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google has launched Google Pixel Watch 3 in the global market. The price of Google Pixel Watch 3 in India starts at Rs 39,900 for the 41mm model with Wi-Fi connectivity. Let's know all the details of this watch in detail.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X