Google Pixel Watch 3 अपग्रेड डिस्प्ले के साथ होगी लॉन्च, पिछले मॉडल से बेहतर करने की प्लानिंग में Google
Google अपनी नेक्स्ट जनरेशन पिक्सल स्मार्टवॉच Google Pixel Watch 3 पर काम कर रहा है। अपकमिंग पिक्सल सीरीज स्मार्टवॉच को पिछले मॉडल की तुलना में सुधार के साथ पेश करने की उम्मीद जताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, Google Pixel Watch 3 में डिस्प्ले, बैटरी लाइफ के साथ और भी बहुत कुछ अपग्रेड करने की प्लानिंग की जा रही है। चलिए Google Pixel Watch 3 के बारे में डिटेल्स पर एक नजर डाल लेते हैं।

Google Pixel Watch 3 के फीचर्स
मिली जानकारी के अनुसार, Google Pixel Watch 3 की एक झलक सामने आई है। पहले स्मार्टवॉच के दो साइज वेरिएंट में आने की बात की जा रही है। स्मार्टवॉच 41 मिमी और 45 मिमी में आ सकती है। वहीं ये दो डिस्प्ले साइज सेल्युलर और वाईफाई दोनों ऑप्शन में पेश हो सकेगी। इस स्मार्टवॉच के बड़े वर्जन को Google Pixel Watch 3 XL नाम दिया जा सकता है।
Pixel Watch 3 में मिलेगा नया डिजाइन
Google Pixel Watch 3 में सिल्म बेजेल्स के साथ नया डिजाइन देखने को मिल सकता है, जिसकी माप सिर्फ 4.5 मिमी हो सकती है। देखा जाए तो यह पिछले मॉडल की तुलना में कम है। इसके अलावा इस वॉच की डिस्प्ले 2,000nits से अधिक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगी।
आपको बता दें कि Google Pixel Watch 2 सिर्फ 1,000nits तक की पीक ब्राइटनेस प्रोवाइड करती है। लेकिन Google Pixel Watch 3 में इससे ज्यादा ब्राइटनेस देखने को मिलेगी। UWB सपोर्ट अब Pixel Watch 3 में देखने को मिल सकता है, जिसे पहले Google Pixel Watch 2 में लाने की उम्मीद थी।
Google Pixel Watch 3 के अन्य फीचर्स
Google Pixel Watch 3 को पहले FCC सर्टिफिकेशन पर देखा गया था। UWB सपोर्ट के साथ नेक्स्ट जनरेशन की यह स्मार्टवॉच फाइंड माई डिवाइस के साथ आएगी। इसके अन्य फंक्शन्स में एक डिजीटल कार-की शामिल हो सकती है, क्योंकि कई कार मेकर्स पहले से ही इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं।
Google Pixel Watch 3 के कलर ऑप्शन
मिली जानकारी के मुताबिक, Google की यह लेटेस्ट Pixel Watch 3 तीन कलर ऑप्शन Silver, Black और Gold के साथ लॉन्च होगी, जिन्हें हेजल, ओब्सीडियन, पोर्सिलेन और रोज क्वार्ट्ज के साथ जोड़ा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








