GOQii ने लॉन्च किया नया Run GPS फिटनेस ट्रैकर, जानें क्या है खास
बाजार में काफी सारे फिटनेस ट्रैकर मौजूद है। वहीं, GOQii ने भी अपना नया फिटनेस बैंड लॉन्च किया है। जिसे कंपनी ने RunGPS नाम दिया है। यह बैंड स्मार्ट बैंड GPS ट्रैकर और "Marathon Coaching" के इंटिग्रेशन के साथ आता है। इस बैंड को भारत में 4,999 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है।

कंपनी ने अपने इस बैंड को खास तौर पर रनिंग कम्यूनिटी के लिए डिजाइन किया गया है, जो मैरेथॉन, ट्रैक और अन्य रनिंग एक्टिविटी के लिए ट्रेन होते हैं।इस बैंड की खास बात यह है कि कंपनी ने इसके लिए कुछ एक्सपर्ट रनर्स और डॉक्टर्स के साथ पार्टनरशिप की है, जो तीन महीनों के कोचिंग प्रोग्राम के तहत यूजर्स को ट्रेनिंग एडवाइस और मदद देंगे।
तीन महीनों की पर्सनल कोचिंग के साथ यह GPS फिटनेस ट्रैकर अमेजन लाइटनिंग डील के जरिए केवल 2,999 रुपये की कीमत में खरीद के लिए उपलब्ध है। GOQii के फाउंडर और CEO Vishal Gondal के मुताबिक, 'India Fit Report' की हालिया रिपोर्ट की मानी जाए तो, भारत में रनिंग 2017 में 22 प्रतिशत और 2018 में 33 प्रतिशत तक बढ़ी है।
GOQii 'RunGPS' हमारे यूजर्स/प्लेयर्स को हैल्थी लाइफस्टाइल की ओर जाने में अच्छे तरीके से मदद करेगा। स्मार्ट बैंड GOQii स्टोर और अमेजन इंडिया के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध होगा। GOQii "RunGPS" की फीचर्स की बात करें तो इसमें छह स्क्रीन ऑप्शन दिए गए हैं। जो स्टेप्स, डिस्टेंस, पेस, केलोरी बर्न और हर्ट रेट को ट्रैक करते हैं। चार्ज के लिए इसमें इंटिग्रेटिड USB दी गई है, जिसे किसी भी पावर बैंक या अडेप्टर या लैपटॉप में कनेक्ट हो जाती है।
बता दें, इस बैंड को एंड्रॉयड या iOS के लिए बनाई GOQii ऐप के जरिए फोन से कनेक्ट किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि बैंड 7 दिनों तक का बैटरी बैकअप दे सकता है। बता दें, बैंड यूजर्स को कॉलर आईडी, SMS और WhatsApp अलर्ट, अलार्म और कोच नोटिफिकेशंस भी उपलब्ध कराता है।


Click it and Unblock the Notifications








