धांसू फीचर्स के साथ Haier ने लॉन्च किए दो स्मार्ट TV, शानदार पिक्चर क्वालिटी के साथ पाएं ये स्पेसिफिकेशन, इतनी

Haier Smart TV Launched: अगर आप भी अपने पुराने टीवी की जगह नई स्मार्ट टीवी लेने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए ये खबर मददगार साबित हो सकती है। Haier ने QLED टीवी की नई रेंज को भारत में लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत कंपनी अपने ग्राहकों को 55 और 65 इंच के दो मॉडल्स ऑप्शन दे रही है। ये दोनों स्मार्ट टीवी के मॉडल्स गूगल टीवी के आएंगे।
Haier टीवी के स्पेसिफिकेशन
हायर के इन दोनों स्मार्ट टीवी मॉडल्स में कंपनी अपने ग्राहकों को 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 4K QLED पैनल दे रही है। कंपनी ने इसमें शानदार पिक्चर क्वालिटी के लिए डिस्प्ले HDR, डॉल्बी विजन IQ सर्टिफिकेशन और वाइड कलर गैमेट को भी ऑफर कर रही है। इसी के साथ ग्राहकों को लोकल डिमिंग, हाई कॉन्ट्रास्ट रेशियो भी दिया जा रहा है। वहीं इस नए स्मार्ट टीवी को लेकर कंपनी ने बताया कि, स्लिम और बेजल-लेस डिजाइन के साथ वह अपने ग्राहकों को इस नए मॉडल्स में मैटेलिक फ्रेम भी दे रही है। इसके अलावा इस नए स्मार्ट टीवी में साउंड क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए 30 वॉट के स्पीकर्स से दिए गए हैं, इस टीवी में ग्रहक डॉल्बी एटमॉस साउंड का भी लुप्त ले सकेंगे।
हायर के इस नए टीवी में 3 GB रैम और 32 GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसी के साथ इसमें कनेक्टिविटी के लिए आपको यूएसबी 2.0, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ वर्जन 5.1, क्रोमकास्ट जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। खास बात यह है कि, ओटीटी वेब सीरीज लवर्स के लिए इस टीवी में नेटफ्लिक्स, जी5 और प्राइम वीडियो जैसे लोकप्रिय ऐप्स को पहले से ही इंस्टॉल किया गया है।

Haier Smart TV की कीमत
अब बात करते हैं इस स्मार्ट टीवी की कीमत कि, कंपनी ने अपने नए टीवी को 55 इंच और 65 इंच के दो मॉडल्स में लॉन्च किया है। 55 इंच की स्क्रीन साइज के वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये रखी गई है, वहीं, 65 इंच वाले मॉडल को आप 91,990 रुपये में खरीदकर अपने घर ला सकते हैं। ये दोनों लेटेस्ट टीवी को आप कंपनी के ऑफिशियल ई स्टोर या फिर अन्य रिटेल स्टोर्स से इजली खरीद सकते हैं। हालांकि कंपनी ने अभी इस लेटेस्ट मॉडल को किस ई- कॉमर्स साइट पर उपलब्ध कराएगी इसका खुलासा नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications







