Home
Gadgets

Hammer Active 2.0 और Cyclone Smartwatch 100+ वॉच फेस के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

स्मार्टवॉच निर्माता कंपनी Hammer ने अपनी दो नई स्मार्टवॉच Hammer Active 2.0 और Hammer Cyclone को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है। जिसे कंपनी ने बेहद कम कीमत में दमदार फीचर के साथ पेश किया है। एक्टिव 2.0 और साइक्लोन IOS और एंड्रॉइड सपोर्ट के साथ आ रहे हैं। इन दोनों लेटेस्ट स्मार्टवॉच को कंपनी की ऑफिशियल साइट, ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट, Myntra सहित रिलायंस डिजिटल स्टोर से इजली खरीदा जा सकता है। जहां कंपनी ने इसे उपलब्ध करा दिया है। तो आइए आपको इस वॉच की कीमत से लेकर इसके स्पेक्स तक के बारे में आगे डिटेल्स बताते हैं।

Hammer Active 2.0 और Cyclone की भारत में कीमत

इन दोनों स्मार्टवॉच को कंपनी ने 3 हजार से कम कीमत के साथ अपने यूजर्स के लिए पेश किया है। Hammer Active 2.0 की कीमत 2,799 रुपये तय की गई है। वहीं Hammer Cyclone वॉच को 1,999 रुपये की कीमत के साथ लाया गया है।

Hammer Active 2.0 की खासियत

यह वॉच1.95 इंच की आईपीएस डिस्प्ले के साथ आ रही है। जिसका पीक ब्राइटनेस लेवल 600 निट्स है। इसमें आपको दो कलर ऑप्शन मिलेंगे। यह स्मार्टवॉच मेटल बॉडी और सिलिकॉन स्ट्रैप में आएगी। इसके साथ ही इसमें आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के मिल रहा है। इतना सबकुछ के बावजूद इसमें आपको एक्टिव स्लीप मॉनिटरिंग, SpO2 मॉनिटरिंग, टेंपरेचर मॉनिटरिंग और पीरियड ट्रैकर जैसे फीचर्स मिलेंगे। वॉच में IP67 प्रोटेक्शन दिया गया है, जिससे यह वॉच पानी और धूल में जल्दी खराब नहीं होगी।

Hammer Active 2.0 और Cyclone Smartwatch भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Hammer Cyclone की खासियत

Hammer के दूसरे वॉच Cyclone में आपको 1.39 इंच की राउंड डिस्प्ले मिल रही है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 600 निट्स है। इसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसमें 100+ क्लाउड वॉच फेसेज मिलेंगे। कंपनी ने अपने इस वॉच को मिडनाइट ब्लैक, कोरल पीच, नेवी ब्लू और ऐश ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया है। हालांकि इसमें कॉलिंग फीचर नहीं दिया गया है, लेकिन स्लीप, हार्ट रेट ट्रैकिंग, SPO2 मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ फीचर्स शामिल किए गए हैं। Hammer की इस वॉच को IP67 की रेटिंग दी गई है।

इन लेटेस्ट वॉच में इन-ऐप GPS के साथ वेदर अपडेट, स्टॉपवॉच, कैलकुलेटर, कैलेंडर, पेडोमीटर, कैमरा कंट्रोल के साथ म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर भी दिए गए हैं। यूजर वॉच फेस को कस्टमाइज कर सकते हैं। जिसमें यूजर्स को 100 से ज्यादा वॉलपेपर मिलेंगे। इसके साथ ही 55 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। यह वॉच वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Hammer Active 2.0 has been designed by the company with a metal body. It features a 1.95-inch IPS display with peak brightness of 600 nits. At the same time, a 1.39-inch round display is available in Cyclone, whose peak brightness is 600 nits. It will get 100+ cloud watch faces.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X