Hammer Vibe और Boom Review: स्पीकर ने जीता दिल, हेडफोन भी नहीं है पीछे! पढ़ें रिव्यू
पिछले एक महीने से मैं Hammer ब्रांड के दो ऑडियो प्रोडक्ट्स इस्तेमाल कर रहा हूँ- Hammer Vibe ENC Gaming Headphone और Hammer Boom 30W Bluetooth Speaker। अक्सर हम ऑनलाइन स्पेक्स देखकर चीजें खरीद तो लेते हैं, लेकिन असली पता तब चलता है जब हम उन्हें रोजाना इस्तेमाल करते हैं।
इन दोनों ही प्रोडक्ट को मैंने बारीकी से यूज किया है। इनके साथ मेरा एक्सपीरियंस कैसा रहा है और ये कितने 'वैल्यू फोर मनी' हैं। आज मैं आपके साथ अपना बिल्कुल ऑनेस्ट रिव्यू शेयर कर रहा हूँ कि क्या आपको इन पर पैसे खर्च करने चाहिए या नहीं।

1. Hammer Boom 30W Bluetooth Speaker
सबसे पहले बात करते हैं स्पीकर की। अगर मुझे एक लाइन में कहना हो, तो यह पार्टी स्टार्टर है।

साउंड और परफॉरमेंस: 30W का आउटपुट वाकई में लाउड है। मैंने इसे अपने रूम और लिविंग एरिया दोनों में टेस्ट किया। इसका डुअल पैसिव रेडिएटर बास को काफी गहरा बनाता है। अगर आप पंजाबी गाने या EDM सुनने के शौकीन हैं, तो इसका धमक आपको पसंद आएगा।
मेरा अनुभव: पिछले हफ्ते मैंने घर पर एक छोटी गेट-टुगेदर रखी थी, और वहां इसने कमाल कर दिया। इसकी RGB लाइट्स म्यूजिक के साथ जो माहौल बनाती हैं, वो देखने लायक है। अंधेरे कमरे में यह सिर्फ स्पीकर नहीं, एक डेकोरेशन पीस जैसा भी लगता है। कनेक्टिविटी भी फास्ट है और मुझे बैटरी बैकअप को लेकर भी कोई खास शिकायत नहीं हुई।

क्या अच्छा लगा
- लाउड और क्लियर साउंड
- RGB लाइट्स का विजुअल इफेक्ट
- घर की छोटी-बड़ी पार्टी के लिए एकदम बेस्ट
2. Hammer Vibe ENC Bluetooth Headphone

अब आते हैं हेडफोन पर। इसे मैंने गेमिंग और म्यूजिक दोनों के लिए यूज किया। इसका लुक काफी प्रीमियम और गेमिंग सेंट्रिक लगता है।
साउंड और फीचर्स: इसमें ENC है जो कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंड शोर को थोड़ा कम करता है। गेमिंग के दौरान भी मुझे फुटस्टेप्स वगैरह साफ सुनाई दिए, तो साउंड क्वालिटी के मामले में यह अपनी कीमत के हिसाब से न्याय करता है।
कम्फर्ट (सबसे जरूरी बात): यहीं पर मुझे थोड़ी दिक्कत महसूस हुई। परफॉरमेंस वाइज यह हेडफोन बहुत बढ़िया है, लेकिन कम्फर्ट में थोड़ा पीछे रह जाता है। मैंने नोट किया कि जब मैं इसे 1-2 घंटे से ज्यादा लगातार पहनता हूँ, तो कानों में दर्द महसूस होने लगता है। इसकी कुशनिंग ठीक है, लेकिन क्लैम्पिंग फोर्स (कानों पर दबाव) शायद थोड़ा ज्यादा है।
अगर आप इसे थोड़ी-थोड़ी देर के लिए यूज करते हैं, तो यह बेस्ट है, लेकिन मैराथन गेमिंग या लंबी मूवी के लिए आपको बीच में ब्रेक लेना पड़ेगा। इसकी कुशनिंग थोड़ी बेहतर की जा सकती थी। खैर, कीमत को देखें तो इसे बहुत खराब भी नहीं कहा जा सकता।

क्या अच्छा लगा
- साउंड क्वालिटी क्रिस्प है।
- गेमिंग और लुक्स में शानदार है।
- बैटरी लाइफ अच्छी है।
क्या बेहतर हो सकता था
लंबे समय तक पहनने पर कानों में दर्द होता है, कम्फर्ट और बेहतर हो सकता था।

फाइनल वर्डिक्ट
कुल मिलाकर, मेरा अनुभव दोनों प्रोडक्ट्स के साथ पॉजिटिव रहा है। अगर आप Hammer Boom Speaker लेने की सोच रहे हैं और आपको घर पर पार्टी करना या तेज आवाज में गाने सुनना पसंद है, तो आंख बंद करके ले सकते हैं।
वहीं, Hammer Vibe Headphone साउंड के मामले में बहुत अच्छा है, बस अगर आप बहुत ज्यादा देर तक (4-5 घंटे लगातार) हेडफोन नहीं लगाते, तो यह आपके लिए एक अच्छा बजट ऑप्शन है।
रेटिंग
Speaker: 4.5/5
Headphone: 3.5/5


Click it and Unblock the Notifications