Happy Raksha Bandhan 2024: इस रक्षाबंधन पर अपनी बहन को गिफ्ट में दें ये टेक आइटम्स, खुशियां होगी दोगुनी
Happy Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन भारत के कई हिस्सों और दुनियाभर में भारतीय प्रवासियों के बीच मनाया जाने वाला एक पारंपरिक हिंदू त्योहार है। इस साल रक्षा बंधन 19 अगस्त को मनाया जा रहा। यह त्योहार भाई-बहनों के बीच प्यार और बंधन को समर्पित है।
अगर आप इस खास मौके पर अपनी बहन के लिए कुछ खास गिफ्ट देना चाहते हैं, जो कि दाम में किफायती होने के साथ यूजफुल भी हो। अगर आप ऐसे कुछ की तलाश कर रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए 2,000 रुपये से भी कम कीमत में कुछ गिफ्ट आइटम्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर आपके बहन के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान आ जाएगी।

Raksha Bandhan पर अपनी बहन को दें ये उपहार
हेयर ड्रायर
भारतीय मार्केट में Philips, Nova, Syska और अन्य कई ब्राडंस के हेयर ड्रायर उपलब्ध हैं। ये हेयर ड्रायर आपको 500 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक की रेंज में मिल जाएंगे। आप अपनी बहन के लिए इनमें से कोई एक हेयर ड्रायर का चुनाव कर सकते हैं।
हेयर स्ट्रेटनर
सैलून जाए बिना भी बालों को स्मूथली स्ट्रेट किया जा सकता है। इसलिए इस Raksha Bandhan पर आप चाहें, तो अपनी बहन को Philips, Nova, Havells का स्ट्रेटनर गिफ्ट में दे सकते हैं। ये आपकी बहन को फ्रिज-फ्री और सुलझे बालों से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा। ये हेयर स्ट्रेटनर 600 रुपये से लेकर 2,000 रुपये और उससे अधिक की रेंज में आपको मिल सकेंगे।
स्मार्ट स्पीकर
स्मार्ट स्पीकर इनक्रिएडबल वॉयस कंट्रोल डिवाइस है, जो आपके मुताबिक परफॉर्म करता है। ये स्पीकर सवालों को समझने और उनका जवाब देने, कार्य करने और मनोरंजन प्रदान करने के लिए नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करते हैं। भारतीय मार्केट में Amazon, Xiaomi और Google जैसे कई ब्रांडस के स्मार्ट स्पीकर है, जिन्हें आप 2000 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।
ईयरबड्स
ईयरबड्स का इस्तेमाल हर कोई करता है। ये कॉल करने, स्टडी करने और म्यूजिक सुनने के काम आते है। भारतीय बाजार में कई तरह के वायरलेस ईयरबड्स के ऑप्शन उपलब्ध हैं, जिन्हें आप 500 रुपये से लेकर 2000 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इनमें boat, Boult, Noise जैसे ब्रांड्स के नाम शामिल हैं।
इलेक्ट्रिक कैटल (जग)
अगर आपकी बहन, बाहर हॉस्टल में रहती है, तो आप उसे इलेक्ट्रिक कैटल भी गिफ्ट कर सकते हैं। ये आपकी बहन को पानी गर्म करने, चाय बनाने, दूध गर्म करने और मैगी बनाने में मदद करेगा। इसमें Prestige, AGARO, Havells के साथ कई और ब्रांड्स के इलेक्ट्रिकल कैटल्स आपको बहुत ही कम दाम में मिल जाएंगे और ये गिफ्ट आपकी बहन के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








