Havells रूम हीटर पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, यहां से करें ऑर्डर, जानिएं ऑफर्स डिटेल व कीमत
Havells Room Heater Price: इस वक्त उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण ठंड पड़ने लगी है। ऐसे में लोग ठंड से राहत पाने के लिए बाजारों से रूम हीटर खरीद रहे हैं। अगर आप भी रूम हीटर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में Havells के कुछ रूम हीटर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे भारी भरकम छूट के साथ खरीदा जा सकता है। तो आइए आपको आगे बताते हैं, कि कहां से खरदारी करने पर आप इस पर डिस्काउंट का लाभ ले सकेंगे।

आपको इस वक्त लोकल मार्केट में रूम हीटर के कई ऑप्शन मिलेंगे। लेकिन ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन से आप हैवेल्स के रूम हीटर को भारी छूट के साथ अपने घर ला सकते हैं। हम आपको कंपनी के कई रूम हीटर के डिटेल्स बताने जा रहे हैं, जिसे Amazone पर बंपर डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया गया है। इसमें से आप अपनी आवश्यता के अनुसार अपने लिए सही रूम हीटर ले सकते हैं।
Havells Cozio Quartz Room Heater
कंपनी के इस रूम हीटर की वैसे तो असली कीमत 3,045 रुपये है, लेकिन अभी फिलहाल इसे अमेजन से छूट के साथ मात्र 1,798 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही Havells Cozio Quartz Room Heater पर ईएमआई का भी विकल्प मौजूद है। अगर ग्राहक इसे ईएमआई पर खरीदता हैं, तो वह मात्र 87 रुपये मंथली में इसे ले सकता है। इसके साथ ही इसे कस्टमर कंपनी की ऑफिशियल साइट से भी डिस्काउंट के साथ खरीद सकता है। ये रूम हीटर 800W का है, जिसमें 2 हीट रॉड दिए गए हैं।
Havells Bero Quartz Heater
हैवेल्स के Bero Quartz Heater की वैसे तो सही कीमत 2,645 रुपये है, लेकिन इसे अमेजन पर 19 फीसदी डिस्काउंट के साथ मात्र 2,140 रुपये में लिस्ट किया है। जिसे ग्राहक कीमत से काफी रियायती दाम में खरीद सकते हैं।
Havells Walthero 1000 Watt Carbon Heater
हैवेल्स के इस रूम हीटर की ओरिजनल कीमत 6445 रुपये है, जिसे ग्राहक 43 प्रतिशत तक के डिस्काउंट के साथ मात्र 3,679 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके साथ इस रूम हीटर पर EMI ऑप्शन भी दिया गया है, जिसके तहत इसे 178 रुपये की ईएमआई पर लिया जा सकता है। यह रूम हीटर टॉवर की शेप में आता है।


Click it and Unblock the Notifications








