Honor Choice Watch भारत में 24 फरवरी से बिक्री के लिए होगा उपलब्ध, जानिए ऑफर, कीमत व खासियत
Honor Choice Watch Price: ऑनर ने हाल ही में अपनी नई स्मार्टवॉच Honor Choice Watch को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। ऑनर के इस स्मार्टवॉच की बिक्री 24 फरवरी दोपहर 12 बजे से अमेजन इंडिया पर शुरू होगी।
अगर आप भी इस वक्त अपने लिए य फिर अपने किसी खास के लिए नया स्मार्टवॉच लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। तो चलिए आगे आपको इसकी कीमत, उपलब्धता और खासियत से रूबरू करवाते हैं।

Honor Choice Watch भारत में कीमत: कंपनी ने अपने चॉइस वॉच को भारत में 6,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। जिसे ग्राहक 500 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ इस वॉच को महज 5,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं। यह वॉच ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है।
Honor Choice Watch फीचर: ऑनर चॉइस वॉच में आपको 1.95 इंच AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजॉलूशन 410 x 502 पिक्सल है। इसकी स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ और पीक ब्राइटनेस 550 निट्स तक है।

इसके अलावा इसके डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी 332 पीपीआई है और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 75 प्रतिशत है। यूजर को इस वॉच में 21 डायनामिक always-on वॉच फेस और 100 से ज्यादा नॉर्मल वॉच फेस प्री-इंस्टॉल मिल रहे हैं।
साथ ही ऑनर ने अपने इस स्मार्टवॉच में 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स दिए हैं। हेल्थ ट्रैकिंग के लिए Honor Choice Watch में ब्लड ऑक्सीजन या SpO2, हार्ट रेट और स्लीप ट्रैकर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Honor Choice Watch को कंपनी ने ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट के साथ पेश किया है। जिसमें Bluetooth 5.3 कनेक्टिविटी और वन-क्लिक SOS कॉलिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इस वॉच में इनबिल्ट GNSS सैटेलाइट पॉजिशनिंग चिपसेट है।
इसके साथ ही यह वॉच मेस्ट्रुअल हेल्थ ट्रैकिंग और स्ट्रेस मॉनिटरिंग फीचर्स से लैस है। ट्रैकर में रिकॉर्ड होने वाले पूरे डेटा को Honor Health ऐप के साथ सिंक किया जा सकता है।
कंपनी ने अपने इस वॉच को बनाने में मेटैलिक बॉडी का यूज किया है। यह इंटरचेंजेबल सिलिकॉन स्ट्रैप्स के साथ आती है। ऑनर की इस वॉच मे 5ATM वाटर रेजिस्टेंस सपोर्ट मिल रहा है।
इस वॉच का वजन 45 ग्राम और मोटाई 10.2mm है। बैटरी बैकअप की बात करें तो ऑनर की इस स्मार्टवॉच में 300mAh की बैटरी दी गई है। इसे लेकर कंपनी का दावा है कि, इस वॉच में 12 दिनों तक तक की बैटरी लाइफ मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications








