Home
Gadgets

Honor X9b के साथ Honor Choice Watch भी होगी लॉन्च, पहले ही जान लें सभी डिटेल

Honor Choice Watch Launch Date: ऑनर अपने नए स्मार्टफोन Honor X9b के साथ भारत में अपनी नई वॉच Honor Choice Watch को भी लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा है।

आपको बता दें, Honor भारतीय बाजार में बहुत जल्द अपना नया स्मार्टफोन Honor X9b लॉन्च करने जा रहा है। इस लॉन्च इवेंट में कंपनी अपनी नई स्मार्टवॉच से भी पर्दा उठाने जा रहा है। तो चलिए आपको आगे इस अपकमिंग वॉच की डिटेल्स बताते हैं।

Honor X9b के साथ Honor Choice Watch भी होगी लॉन्च, जानें सभी डिटेल्स

Honor Choice Watch की खूबियां- सबसे पहले आपको बता दें, इस बात की जानकारी फेमस टिपस्टर मुकुल शर्मा ने अपने सोशल साइट X पर शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि, कंपनी भारत में Honor X9b के साथ नई Honor Choice Watch भी लॉन्च करेगी।

Honor Choice Watch को सबसे खास बनाने वाली बात यह है कि, यह पहली स्मार्टवॉच होगी जो एक अलग SOS कॉल बटन के साथ मार्केट में दस्तक देगी। तो चलिए आगे इस वॉच के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Honor X9b के साथ Honor Choice Watch भी होगी लॉन्च, जानें सभी डिटेल्स

इसे ऑनर बेहतरीन कनेक्टिविटी के लिए एक Honor Health ऐप के साथ पेश कर सकता है। इसके साथ ही इसमें हार्ट रेट और स्लीप ट्रैकिंग जैसे हेल्थ फीचर्स भी दिए जाएंगे।

दरअसल मुकुल शर्मा के ट्वीट में एक स्मार्टवॉच को देखा गया है। जो Apple Watch की डिजाइन के जैसे नजर आ रही है। इस वॉच में राउंड कॉर्नर के साथ एक स्क्वाअर डिस्प्ले दिया गया है, साथ ही एक सिलिकॉन स्ट्रैप भी इसमें दिया गया है।

Honor X9b के साथ Honor Choice Watch भी होगी लॉन्च, जानें सभी डिटेल्स

इसके साथ ही फिजिकल डायल कैन इसके दाईं ओर है। वहीं इसके पिछले टीजर के अनुसार इसमें हार्ट रेट ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटर और कई वर्कआउट मोड का भी सपोर्ट दिया गया है।

वहीं अन्य फीचर्स में एक इनबिल्ट कैलकुलेटर, वेदर एप्प, अलार्म, कैलेंडर के साथ बहुत कुछ इसमें शामिल हैं। इसके अलावा अभी फिलहाल इस वॉच को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहं आई है। उम्मीद की जा रही है, कि आने वाले दिनों में इस वॉच को लेकर डिटेल और इसकी कीमत की जानकारी कंपनी दे सकती है।

Honor X9B की भारत में लॉन्चिंग- ऑनर अपने Honor X9B फोन को 15 फरवरी को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगा। जिसकी बिक्री अमेजन के जरिए की जाएगी। जिसके लिए लॉन्चिंग से पहले ही Amazon पर इसका पेज बन गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor Choice Watch will be equipped with heart rate and sleep tracking features. It will be brought with a separate SOS call button.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X