Honor ने 48,990 रुपये शुरूआती कीमत के साथ लॉन्च किए दो नए लैपटॉप, मिल रहे ये धांसू फीचर्स

Honor कंपनी ने एक साथ दो अपने नए लैपटॉप Honor MagicBook X14 और Honor MagicBook X16 को भारत में लॉन्च किया हैं। कंपनी ने अपने दोनों लैपटॉप को इंटेल 12th जेनरेशन प्रोसेसर और दो स्टोरेज वेरियंट के साथ इसे भारतीय बाजार में पेश किया है। यह लैपटॉप कंपनी के पहले मॉडल्स की तुलना में कई अपडेटेड स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के साथ आपको मिल रहा है।
Honor MagicBook X14 और X16 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
सबसे पहले हम बात करते हैं Honor MagicBook X14 और X16 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स कि, इस नए लैपटॉप में कंपनी अपने कस्टमर्स को 14 और 16 इंच का डिस्प्ले दे रही है। जो आपको FHD रिजॉल्यूशन, 100 प्रतिशत कलर गैमट और 300 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। वहीं इसकी डिजाइन की बात करें तो यह लैपटॉप पहले की तुलना में पतला और हल्का हो सकता है। खास बात यह है कि, कंपनी ने इसके डिजाइन को हल्के मेटल यूनीबॉडी से लैस बनाया है। इसके साथ आपको इसके पावर बटन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलेगा। साथ ही साथ इस नए लैपटॉप में 16GB तक LPDDR4X RAM और 512GB तक SSD स्टोरेज की भी सुविधा दी गई है जिसे आप अपने हिसाब से बढ़ाकर 1TB तक कर सकते हैं। वहीं इसके बैटरी की बात करें तो आपको Honor MagicBook Series के दोनों लैपटॉप में 60Whr की बैटरी मिलेगी। Honor MagicBook के दोनों नए लैपटॉप में एक वेबकैम, 2 यूएसबी टाइप-ए पोर्ट, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, फिंगरप्रिंट और एक एचडीएमआई भी आपको मिल रहा है।
Honor MagicBook X14 की कीमत
Honor MagicBook X14 के कीमत की बात करें तो इस लैपटॉप के 8 GB रैम और 512 GB के स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत आपको 48,990 रुपये पड़ सकता है, 16 GB रैम और 512 GB स्टोरेज वाले लैपटॉप की शुरुआती कीमत 51,990 रुपये रखा गया है। जिसे आप अमेजन पर ऑर्डर कर सकते हैं।
Honor MagicBook X16 की कीमत
Honor MagicBook X16 के कीमत की बात करें तो इस लैपटॉप के 8GB रैम और 512 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की शुरुआती कीमत 50,990 रुपये है। वहीं 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले लैपटॉप को आप 53,990 रुपये में ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications