Home
Gadgets

Honor कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड, पढ़ें और खरीदें

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Honor ने कुछ दिन पहले भारत में अपने Honor Magic Watch 2 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। कंपनी ने अपनी स्मार्टवॉच को 11,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया है। स्मार्टवॉच के साथ कंपनी ने अपने फिटनेस बेंड Honor Band 5i को भी लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत 1,999 रुपये है। कंपनी अपनी स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड को फ्लिपकार्ट की मदद से बेचेगी।

Honor कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड, पढ़ें और खरीदें

Honor Magic Watch 2 स्पेसिफिकेशन

कंपनी ने अपनी स्मार्टवॉच को 361L स्टेनलैस स्टील के साथ लॉन्च किया है। बता दें यह स्मार्टवॉच दो साइज में पेश की गई है, जिसमें 42mm और 46mm मौजूद है। साइज के हिसाब से छोटे साइज वाले स्मार्टवॉच में 1.2-इंच की AMOLED डिस्प्ले और दूसरे मॉडल में 1.4 इंच की डिस्प्ले दी गई है। कंपनी ने अपनी स्मार्टवॉच को Kirin A2 चिपसेट के साथ लॉन्च किया है।

स्टोरेज की बात करें तो स्मार्टवॉच में 4GB स्टोरेज दी गई है। दोनों ही साइज वाली स्मार्टवॉच कमाल की बैटरी लाइफ के साथ पेश की गई हैं। स्मार्टवॉच केवल सिंगल चार्ज में ही 14 दिन तक चलने की क्षमता रखता है, जो काफी शानदार है। इतना ही नहीं, Honor Magic Watch 2 स्मार्टवॉच कोई साधारण वॉच नहीं है, स्मार्टवॉच में आपको जरूरतमंद फिटनेस ट्रेकिंग फीचर दिए गए हैं। कंपनी ने अपनी वॉच को 5ATM वाटर रेजिस्टेंट और SWOLF स्कोर के साथ लॉन्च किया है।

Honor Band 5i स्पेसिफिकेशन

अब बात करते हैं कंपनी के दूसरे डिवाइस फिटनेस बैंड की... कंपनी ने अपनी Honor Band 5i फिटनेस बैंड को 1,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया है, जो इसे अफोर्डेबल बनाता है। इसी के साथ बैंड में काफी सारे फीचर्स को जोड़ा गया है जिसमें बिल्ट-इन USB पोर्ट, वॉच फेस स्टोर, स्लीप ट्रेकिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Honor कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड, पढ़ें और खरीदें

इतना ही नहीं, Band 5i में आपको कैपेसिटिव होम बटन भी दिया गया है। बैंड में 0.96-इंच की डिस्प्ले मौजूद है। वहीं, Honor ने अपने Band 5i में पावरफुल बैटरी को पेश किया है, जो 9 दिनों तक बिना चार्जिंग के आसानी से चल सकता है। बता दें, नए फिटनेस बैंड में आपको कलरफुल TFT डिस्प्ले भी दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Smartphone maker Honor has launched its Honor Magic Watch 2 smartphone in India a few days ago. The company has launched its smartwatch with a price of Rs 11,999. Along with the smartwatch, the company has also launched its fitness bend Honor Band 5i, which is priced at Rs 1,999.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X