Home
Gadgets

Honor MagicPad 13 लॉन्च, 512GB तक स्टोरेज के साथ इन खूबियों से लैस, जानें कीमत

Honor ने अपना नया प्रीमियम टैबलेट MagicPad 13 को चीन में आयोजित एक इवेंट के दौरान लॉन्च कर दिया है। जिसे कंपनी ने स्टाइलिश डिजाइन के साथ पेश किया है। यह टैब 512 GB स्टोरेज के साथ लाया गया है। यह टैबलेट स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है। तो आईए आपको इस टैबलेट की कीमत से लेकर इसके फीचर्स तक के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Honor MagicPad 13 कीमत

Honor MagicPad 13 टैबलेट को कंपनी ने तीन वेरियंट के साथ पेश किया है। जिसके 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 449 डॉलर (करीब 36,800 रुपये) , 12 GB रैम व 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 494 डॉलर (करीब 40,500 रुपये) और 16 GB रैम और 512 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 554 डॉलर (करीब 45,500 रुपये) तय किया गया है। यह टैब प्री-बुकिंग के लिए चीन में उपलब्ध है। आपको बता दें, इस टैब की बिक्री आधिकारिक तौर पर 20 जुलाई से शुरू कर दी जाएगी।

Honor MagicPad 13 लॉन्च, 512GB तक स्टोरेज के साथ इन खूबियों से लैस

Honor MagicPad 13 फीचर्स

Honor के नए प्रीमियम टैबलेट मैजिकपैड 13 में Honor 90 Series वाली डिजाइन मिल रही है। इस टैबलेट में 13 इंच 2.8K अल्ट्रा-क्लियर IMAX Enhanced डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज है और ये 700 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आ रहा है। इसके साथ ही इसकी स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90 प्रतिशत तक है। कंपनी ने इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट दिया गया है। जो 5nm पर बेस्ड है, साथ ही ज्यादातर काम इजली हैंडल कर सकता है। ऑनर के इस टैब में यूजर्स को 8 GB , 12GB और 16 GB रैम तीन वेरिएंट में लाया गया है। जिसमें 256 और 512 GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। कंपनी का कहना है कि, इस लेटेस्ट टैबलेट में यूजर्स को शानदार मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस मिलने वाला है। आपको बता दें, ऑनर का यह टैबलेट 6.4mm मोटा और 660 ग्राम वजन के साथ आ रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor MagicPad 13 tablet has been introduced by the company with three variants. Whose 8GB + 256GB variant costs $ 449 (about Rs 36,800), 12 GB RAM and 256 GB storage variant costs $ 494 (about Rs 40,500) and 16 GB RAM and 512 GB storage variant costs $ 554 (about Rs 45,500). has been fixed. The Tab is available for pre-booking in China.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X