Honor Pad X8 Pro 11.5 इंच डिस्प्ले, 7250mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत
Honor में अपना नया टैबलेट Honor Pad X8 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इस नए टैबलेट को को 11.5 इंच डिस्प्ले और 7250mAh बैटरी से लैस किया है। यह टैब तीन रैम और दो स्टोरेज वेरियंट ऑप्शन के साथ आ रहा है। इसके साथ ही इसमें कई दमदार फीचर्स को शामिल किया गया है। तो आईए इस नए पैड एक्स8 प्रो की कीमत से लेकर फीचर्स और स्पेक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Honor Pad X8 Pro कीमत
Honor Pad X8 Pro को स्टारी ग्रे, स्काई ब्लू और कोरल पर्पल कलर ऑप्शन के साथ लाया गया है। इस टैब के 4 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,099 युआन यानि की लगभग 12,500 रुपये तय किया गया है। वहीं इसके दूसरे स्टोरेज वेरियंट 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,199 युआन यानि की लगभग 13,700 रुपये , 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,399 युआन यानि की लगभग 15,900 रुपये है। इस टैब के टॉप-ऐंड 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 1,599 युआन यानि कि, लगभग 18,200 रुपये तय किया है।

Honor Pad X8 Pro स्पेसिफिकेशन्स
Honor Pad X8 Pro में आपको 11.5 इंच TFT LCD डिस्प्ले मिल रहा है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। यह टैब 2K (2,000 x 1,200 पिक्सल) रेजॉलूशन के साथ आ रहा है। इस डिवाइस को कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 685 4G प्रोसेसर दिया गया है। ऑनर के इस टैबलेट में 8 GB तक रैम और 256 GB तक इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। डिवाइस को ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड MagicOS 7.1 के साथ पेश किया गया है।
फोटो के लिए Honor Pad X8 Pro में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। ऑनर अपने यूजर्स को शानदार क्वॉलिटी ऑडियो एक्सपीरियंस देने के लिए इसमें 6 स्पीकर्स शामिल किए है। ऑनर पैड एक्स8 प्रो में वाई-फाई 5, 802.11 a/b/g/n/ac और ब्लूटूथ 5.1 कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।
आपको बता दें, यह टैबलेट यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आ रहा है। टैब में एम्बियंट लाइट सेंसर, एक्सीलेरोमीटर और ग्रेविटी सेंसर मिलते हैं। इस टैबलेट में 7250mAh की बैटरी दी गई है। हालांकि, अभी तक इसके चार्जिंग स्पीड का खुलासा नहीं किया है। टैबलेट का डाइमेंशन 267.3×167.4×6.9 mm और वज़न 495 ग्राम है।


Click it and Unblock the Notifications








