Honor Pad X9 धांसू फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 15 हजार से भी कम
Honor ने अपना नए टैबलेट Honor Pad X9 को 6 स्पीकर्स और कई दमदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट को Honor Pad X8 के अपग्रेडेशन के तौर पर पेश किया गया है। जिसे पिछली साल कंपनी ने लॉन्च किया था। नया टैबलेट को कई बदलाव और बेहतर बैटरी बैकअप के साथ लाया गया है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 7,250mAh बैटरी का सपोर्टदिया है। चलिए आगे टैब की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे डिटेल्स जानते हैं।
Honor Pad X9 की कीमत
इस टैबलेट को स्पेस ग्रे कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। जिसका फिलहाल सिंगल स्टोरेज ही भारतीय मार्केट में लॉन्च हुआ है। इस टैब के 4 GB रैम और 128 GB स्टोरेज की कीमत कंपनी ने भारत में 14,599 रुपये तय किया है। जिसकी प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। आपको बता दें, कंपनी प्री-बुकिंग करने वाले अपने कस्टमर्स को 500 रुपये की छूट और टैबलेट के लिए फ्री ऑनर फ्लिप कवर देगी। Honor Pad X9 की 2 अगस्त से अमेजन पर बिक्री शुरू हो जाएगी।

Honor Pad X9 की खासियत
ऑनर ने Honor Pad X9 को खासतौर से एंटरटेनमेंट के उद्देश्य से तैयार किया है। जिसको ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इस टैब में 11.5 इंच की डिस्प्ले, टॉप नॉच साउंड क्वालिटी के साथ बड़ी स्टोरेज दे रही है। इसके साथ ही कस्टमर्स के जेब का ख्याल करते हुए, इसे काफी कम बजट के साथ लॉन्च किया है। Honor Pad X9 को 11.5 इंच के 2K डिस्प्ले के साथ लाया गया है, जो (2000x1200 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इस टैब को एंड्रॉयड 13 आधारित MagicUI 7.1 के साथ मार्केट में उतारा गया है। प्रोसेसिंग की बात करें तो इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ 4 GB रैम और 128 GB स्टोरेज मिल रही है। सबसे खास बात इसके डिस्प्ले के साथ कस्टमर्स को मल्टी-विंडो, मल्टी-स्क्रीन सपोर्ट और थ्री-फिंगर स्वाइप जैसे शानदार फीचर्स मिलेंगे।
कैमरे सेटअप की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल किया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 22.5W वायर्ड फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,250mAh की बैटरी दी है। इसे एक बार फुल चार्ज करने पर 13 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा आपको इस लेटेस्ट टैब में हाई-रेज ऑडियो के साथ छह सिनेमैटिक सराउंड स्पीकर मिल रहे हैं। वहीं कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ v5.1 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








