Home
Gadgets

बड़ी स्क्रीन , 12GB रैम के साथ HOTWAV Pad 8 लॉन्च, इन खूबियों से है लैस, जानें कीमत

12GB रैम के साथ HOTWAV Pad 8 लॉन्च, इन खूबियों से है लैस, जानें कीमत

HOTWAV Pad 8: हॉटवेव ने अपना नया टैबलेट HOTWAV Pad 8 बड़ी स्क्रीन और 12 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया है। इसे काफी लाइट वेट के साथ कंपनी ने पेश किया है। जिससे यूजर्स इसे इजली कैरी कर सकते हैं। अपने इस डिवाइस में कंपनी ने परफॉर्मेंस और ड्यूरेबिलिटी को एक साथ लाने की कोशिश की है। कंपनी अपने यूजर्स को इस टैब पर शुरुआती खरीदारी के साथ बंपर डिस्काउंट भी दे रही है। तो चलिए आपको इस टैबलेट के फीचर्स से लेकर कीमत तक की जानकारी आगे डिटेल में बताते हैं।

HOTWAV Pad 8 की कीमत और उपलब्धता

HOTWAV Pad 8 की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसे 139.99 डॉलर यानि कि, लगभग 11,500 रुपये के साथ पेश किया है, जिसकी पहली 100 यूनिट्स को मात्र 99.99 डॉलर यानि कि, लगभग 8,200 रुपये में सेल किया जाएगा। आपको बता दें, यह स्पेशल ऑफर केवल 18 जून तक ही मान्य़ होगा। इस टैबलेट को यूजर्स AliExpress से खरीद सकते हैं। HOTWAV Pad 8 टैबलेट को 12 जून यानि कि आज से ग्लोबल लेवल पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

HOTWAV Pad 8 के स्पेसिफिकेशन

HOTWAV Pad 8 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें कंपनी 10.4 इंच का डिस्प्ले दे रही है। जो एचडी प्लस पैनल और यह 2K फुल व्यू डिस्प्ले सपोर्ट करता है। कंपनी अपने इस नए डिवाइस में SCT606 ऑक्टाकोर चिप दे रही है। जिसके साथ में 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज यूजर्स को मिल रहा है। इसके साथ ही डिवाइस में हाईब्रिड सिम स्लॉट दिया गया है।

12GB रैम के साथ HOTWAV Pad 8 लॉन्च, इन खूबियों से है लैस, जानें कीमत

इतना ही नहीं इसमें 2 सिमकार्ड यूज करने के ऑप्शन भी मिल रहे हैं। यूजर्स एक सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड यूज कर सकते हैं। यानि कि जरूरत के हिसाब से माइक्रोएसडी के जरिए इसके स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। वहीं इसके कैमरे की बात करें तो आपको इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट और 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरा मिल रहा है। आपको बता दें, इस डिवाइस में 4G नेटवर्क का सपोर्ट मिलेगा। वहीं इसे पावर देने के लिए इसमें 7500mAh की बैटरी दी गई है। यह टैबलेट मात्र 460 ग्राम का है। जिससे इसे कैरी करना बेहद आसान है।

 
Best Mobiles in India

English summary
HOTWAV has launched its new device HOTWAV Pad 8 with 12 GB RAM and big screen size. This tab is very light weight, so that it will be very easy for the users to carry it. To give power to it, a 7500mAh battery has been given in it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X