HP DragonFly G4 laptop भारत में लॉन्च, कीमत 2,20,000 रुपये, जानें खासियत
HP DragonFly G4 laptop Launched: HP ने अपना नया अल्ट्रा-थिन HP DragonFly G4 लैपटॉप भारत में लॉन्च किया है। जो 13.5 इंच बड़ी स्क्रीन के साथ आ रहा है। एचपी ड्रैगनफ्लाई जी4 पोर्टेबल लैपटॉप वजन में हल्का होने के कारण सफर के दौरान में भी आसानी से कैरी किया जा सकता है। एचपी का यह नया लैपटॉप उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जो एक हाइब्रिड वर्किंग इन्वायरनमेंट के लिए एक शानदार डिवाइस ढूंढ रहे हैं। तो चलिए इस लेटेस्ट लैपटॉप की कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल्स जानते हैं।
HP DragonFly G4 लैपटॉप कीमत
भारत में HP DragonFly G4 सीरीज के बेस नॉन-टचस्क्रीन वेरियंट की शुरुआती कीमत 2,20,000 रुपये तय हुआ है। वहीं टच स्क्रीन वेरियंट का कीमत का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है। इस लैपटॉप को HP के ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा HP World स्टोर से खरीदा जा सकता है, जहां इसे उपलब्ध करा दिया गया है।

HP DragonFly G4 laptop की खूबियां
एचपी ड्रैगनफ्लाई G4 को 13.5 इंच OLED पैनल के साथ लाया गया है, इस लैपटॉप की डिस्प्ले WUXGA+ स्क्रीन रेजॉलूशन ऑफर करेगी। शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी ने इसमें स्क्रीन 90 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया है। इस लैपटॉप के डाइमेंशन की बात करें तो 297.4 x 220.4 x 16.4mm है। यह लैपटॉप 1 किलोग्राम वजन के साथ आ रहा है, जिसे कैरी करना काफी आसान है। यह नया लैपटॉप माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 11 प्रो पर चलेगा। इसके अलावा क्विक बैटरी चार्जिंग के लिए एचपी ने अपने इस डिवाइस को फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है।
HP DragonFly G4 के बैक पैनल को 90 प्रतिशत रीसाइकल्ड मैग्नीशियम, 50 प्रतिशत रीसाइकल्ड DVD प्लास्टिक कीकैप्स और 5 प्रतिशत ओशन-बाउंड प्लास्टिक स्पीकर्स से तैयार किया गया है। यह पूरी तरह से ईको-फ्रेंडली है। अपने इस लेटेस्ट डिवाइस को कंपनी ने 13th जेनरेशन इंटेल कोर प्रोसेसर और इंटेल-इंटिग्रेटेड ग्राफिक्स के साथ भारतीय बाजार में पेश किया है। जिसमें 32 GB तक रैम और 2 TB तक SSD स्टोरेज का ऑप्शन मिल रहा है।
एचपी के इस लेटेस्ट लैपटॉप में मल्टी-कैमरा टेक, ऑटो कैमरा सिलेक्ट, एचपी कीस्टोन करेक्शन, एचपी प्रेजेंस, एचपी नैचुरल टोन और HP Wold Security Suite जैसे फीचर शामिल किए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ऑप्शनल 4G और 5G सेल्युलर , वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3 मिल रहा है। इसके अलावा इन लैपटॉप में Thunderbolt USB4 Type-C पोर्ट, एक यूएसबी टाइप-ए पोर्ट, HDMI 2.1 और 3.5एमएम ऑडियो जैक मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








