HP Omen 16 लैपटॉप CPU और RTX 4070 GPU के साथ भारत में लॉन्च
HP ने गुरुवार को भारत में बिल्कुल नया ओमेन 16 गेमिंग लैपटॉप को लॉन्च किया है। नया HP Omen 16 इंटेल के 14th जनरेशन के प्रोसेसर और NVIDIA RTX 4070 लैपटॉप GPU के साथ आता है। लैपटॉप के कुछ अन्य मुख्य आकर्षण में 165Hz हाई रिफ्रेस रेट गेम-रेडी डिस्प्ले और ओमेन टेम्पेस्ट कूलिंग सिस्टम शामिल हैं। आइए गेमिंग लैपटॉप के पूर्ण स्पेक्स और कीमत पर एक नजर डालें।

HP Omen 16 की भारत में कीमत और ऑफर
HP Omen 16 की कीमत 1,60,999 रुपये से शुरू होती है और यह कई कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा। एचपी प्रमुख बैंक कार्ड पर 10,000 तक का कैशबैक दे रहा है। गेमिंग मशीन खरीदने पर 25,000 तक का एक्सचेंज बेनिफिट भी मिलता है।
नया ओमेन गेमिंग लैपटॉप खरीदने वालों को सस्ती कीमत पर हाइपरएक्स प्रोडक्टो पर लॉन्च ऑफर मिल सकता है। इन प्रोडक्टो में हाइपरएक्स पुसेफायर हेस्ट 2 वायरलेस गेमिंग माउस, गेमिंग माउस पैड, क्लाउड स्टिंगर कोर हेडसेट और हाइपरएक्स सोलोकास्ट माइक्रोफोन शामिल हैं।
इसके अलावा, ओमेन 16 खरीदार 20,000 रुपये का एडोब क्रिएटिव क्लाउड सालाना प्लान केवल 1,999 रुपये में प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक खरीदार देश में गेमिंग लैपटॉप ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीद सकते हैं।
HP Omen 16 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
HP Omen 16 मॉडल नंबर HP 16-wf1026TX के साथ 16.1-इंच डिस्प्ले के साथ आता है। स्क्रीन में 165Hz रिफ्रेश रेट और फुल एचडी रिजॉल्यूशन है। आईपीएस पैनल में एंटी-ग्लेयर कोटिंग और कम नीली रोशनी के साथ आता है। इसमें 300 निट्स ब्राइटनेस, 100% sRGB कलर गैमट और 7ms रिस्पॉन्स टाइम है।
गेमिंग लैपटॉप Intel Core i7-14700HX पर बेस्ड है। सीपीयू इंटेल की टर्बो बूस्ट तकनीक के साथ 5.5GHz क्लॉक स्पीड प्राप्त कर सकता है। लैपटॉप में 8GB GDDR6 VRAM के साथ NVIDIA का GeForce RTX 4070 ग्राफिक्स कार्ड है। गेमिंग के दौरान मशीन को शांत रखने के लिए लैपटॉप ओमेन टेम्पेस्ट कूलिंग सिस्टम के साथ आता है।
यह दो रैम ऑप्शन 16GB DDR5 5600MHz (2x 8GB) और 32GB DDR6 5600MHz रैम (2x 16GB) में आता है। इसमें 1TB PCIe Gen 4 NVMEe TLC M.2 SSD स्टोरेज है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6-सेल 83Wh ली-आयन बैटरी दी गई है।
लैपटॉप में 4-जोन आरजीबी बैकलिट सपोर्ट के साथ एक पूर्ण आकार का कीबोर्ड है। इसमें 1x यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 1 एसी स्मार्ट पिन, कुछ टाइप-ए पोर्ट, 1x एचडीएमआई 3.1 पोर्ट, 1x आरजे-45 और 1x हेडफोन जैक के साथ कई पोर्ट हैं।


Click it and Unblock the Notifications








