Home
Gadgets

भारत में लॉन्च हुआ HP Omen Transcend 14 गेमिंग लैपटॉप, कम वजन के साथ AI सपोर्ट भी शामिल

HP ने भारत में अपने नए गेमिंग लैपटॉप की सीरीज को पेश कर दिया है। यह HP Omen Transcend 14 सीरीज के लैपटॉप हैं, जिन्हें खासतौर पर गेमर्स के लिए डिजाइन किया गया है। लैपटॉप में बहुत ही शानदार फीचर्स को जोड़ा गया है, जिसमें AI का सपोर्ट भी शामिल है। साथ ही जो यूजर्स कंटेंट क्रिएशन के लिए बेहतरीन लैपटॉप डिवाइस चाहते हैं, उनके लिए भी कंपनी ने शानदार फीचर्स होने का दावा किया है।

HP Omen Transcend 14 सीरीज में फीचर्स : इस गेमिंग लैपटॉप में 2.8K रिजॉल्यूशन वाला 120Hz VRR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें ऑटो डाइनेमिक रिफ्रेश रेट फीचर है। इस फीचर की मदद से गेमप्ले को स्मूद बनाया जाता है। इस लैपटॉप को कंपनी ने सबसे हल्के लैपटॉप के तौर पर लॉन्च किया है। लैपटॉप का वजन केवल 1.637 KG है। इसी के साथ यह लैपटॉप IMAX Enhanced Certified डिस्प्ले के साथ आता है।

भारत में लॉन्च हुआ HP Omen Transcend 14 गेमिंग लैपटॉप

HP Omen Transcend 14 लैपटॉप में Intel Core Ultra प्रोसेसर का यूज किया गया है और ग्राफिक्स के लिए NVIDIA GeForce RTX 4060 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने बताया है कि गेमिंग हो या मल्टीटास्किंग, यह लैपटॉप बखूबी परफॉर्म कर सकता है। लैपटॉप में AI फीचर्स भी दिए गए हैं। यूजर इसकी मदद से लाइव ट्रांसक्रिप्ट और मीटिंग व क्लासेज के समय पर रियल टाइम कैप्शन भी इस्तेमाल कर सकता है। इसके अलावा यह ऑडियो ट्रांसक्रिप्शन और AI जेनरेटेड नोट्स भी दे सकता है।

इस गेमिंग लैपटॉप में HP ने नया कूलिंग सिस्टम लगाया है, जो कि Intel के साथ मिलकर तैयार किया गया है। यह सिस्टम एक वैपर चैम्बर की मदद से एक प्रेशराइज्ड जोन बनाता है, जिससे कि रियर वेंट्स की मदद से इसमें जनरेट होने वाली हीट को बाहर फेंका जा सके। लैटिस लैस की-बोर्ड डिजाइन इसके एक अन्य खास फीचर में से एक माना जाता है। यह एज-टू-एज-की कैप के साथ आता है, जो कि मैकेनिकल की-बोर्ड से प्रेरित है। इस फीचर की मदद से टाइप करना स्मूद होने के साथ सटीक भी बन जाता है। इस लैपटॉप के बैटरी बेक अप की बात की जाए तो इसमें टाइप-C 140W एडैप्टर का सपोर्ट है और इसकी बैटरी 11.5 घंटों तक चल सकती है।

HP Omen Transcend 14 सीरीज की कीमत: इस गेमिंग लैपटॉप की भारत में कीमत 1,74,999 रूपये रखी गई है। इस लैपटॉप को HP World Stores के साथ-साथ HP Online Store से भी खरीदा जा सकता है। कंपनी का कहना है कि इस लैपटॉप की खरीद पर कंपनी को HyperX बैग गिफ्ट के तौर पर दिया जाएगा, जिसकी कीमत 7,787 रूपये बताई है। साथ ही HyperX माउस भी फ्री में दिया जाएगा। इसके अलावा एक हैडसेट देने की भी बात कही गई हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
HP Omen Transcend 14 gaming laptop launched in India, includes AI support along with low weight
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X