Home
Gadgets

HTC A104 , HTC A102 टैबलेट लॉन्च, दोनों में है इतना फर्क, आपके लिए कौन सा होगा बेस्ट, यहां जानें

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी HTC ने अपने दो नए टैबलेट HTC A104 और HTC A102 को लॉन्च किया है। अपने दोनों लेटेस्ट टैबलेट में कंपनी ने कई धांसू फीचर्स के साथ इसे पावर देने के लिए क्रमशः 7000mAh और 8000mAh की बैटरी को शामिल किया है। ये दोनों टैबलेट फ्रंट कैमरे के साथ आ रहे हैं। तो आइए आपको आगे बताते हैं कि, ये दोनों टैबलेट एक दूसरे से कैसे अलग है। इसके साथ ही आपको इसकी कीमत और स्पेक्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।

HTC A104, A102 कीमत

HTC A102 टैबलेट को रूस में बिक्री के लिए पहले से ही उपलब्ध करा दिया गया है। जिसकी कीमत 20,990 RUB (करीब 19,100 रुपये) है। वहीं नए A104 टैबलेट को रूस में 17,730 RUB (करीब 16,100 रुपये) की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। इन दोनों टैबलेट को कंपनी ने सिल्वर और ब्लैक कलर में पेश किया है।

HTC A104 , HTC A102 टैबलेट लॉन्च, दोनों में है इतना फर्क, यहां जानें

HTC A104, A102 स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

HTCA104 को 10.36 इंच IPS LCD डिस्प्ले पैनल के साथ पेश किया गया है, जो 2000 x 1200 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ आएंगे। यह टैबलेट ऐंड्रॉयड 13 से लैस है। कंपनी ने अपने इस डिवाइस में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही यूजर्स को इसके बैक पैनल पर भी एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। इस टैबलेट में Unisoc T606 चिपसेट दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 7000mAh की बैटरी मिल रही है। इसमें 8 GB तक रैम व 128 GB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिल रहा है। इस टैबलेट को 233 ग्राम वजन के साथ लाया गया है।

HTC A102 को 11 इंच बड़ी स्क्रीन के साथ मार्केट में पेश किया गया है। जो IPS LCD पैनल 2000 x 1200 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ आएगा । इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा और बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। यह टैबलेट ऐंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। कंपनी ने अपने इस डिवाइस को मीडियाटेक हीलियो G85 चिपसेट के साथ लॉन्च किया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 8000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने अपने इस टैब में 4 GB रैम व 128 GB इनबिल्ट स्टोरेज दे रही है। आपको बता दें, एचटीसी के ये दोनों टैबलेट सिम सपोर्ट के साथ आ रहे हैं। जिसमें ब्लूटूथ 5.0, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट , 4G LTE, ड्यूल-बैंड वाई-फाई और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट फीचर्स मिलेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
HTC has launched two new tablets HTC A104 and HTC A102. In which 7000mAh and 8000mAh battery will be available respectively with many Dhansu features.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X