Home
Gadgets

HUAWEI Band 8 भारत में 14 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, जानिए कीमत, उपलब्धता व फीचर्स

HUAWEI ने भारतीय बाजार में अपना Band 8 को 14 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ पेश कर दिया है। हालांकि, इसे देश में उपल्बध कराए जाने से पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है। आइए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले सभी फीचर्स और उपल्बधता को जानते हैं।

कीमत और उपलब्धता- हुवावे के इस वॉच की कीमत की बात करें तो HUAWEI बैंड 8 को फ्लिपकार्ट से मात्र 4,699 रुपये मे खरीदा जा सकता है। फिलहाल इसे ग्राहक मिडनाइट ब्लैक और सकुरा पिंक दो कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे।

HUAWEI Band 8 भारत में 14 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, जानिए कीमत

Huawei Band 8 स्पेक्स- हुवावे बैंड 8 में 1.47-इंच AMOLED 2.5D टच स्क्रीन मिलता है। जो 194×368 पिक्सल का रिजॉल्यूशन और 282 PPI की पिक्सल डेनसिटी ऑफर करता है।

इसके साथ ही यूजर्स को अपने आउटफिट से मेल खाने के लिए डायल को कस्टमाइज़ करने की भी अनुमति देता है। यह वॉच 50 मीटर (5 ATM) तक पानी प्रतिरोधी है।

HUAWEI Band 8 भारत में 14 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, जानिए कीमत

हेल्थ फीचर्स के तौर पर इसमें हार्ट रेट ट्रैकिंग, ब्लड और ऑक्सीजन (SpO2) ट्रैकिंग मिलता है। बैंड 8 में हार्ट रेट ट्रैकिंग के लिए HUAWEI TruSeen 5.0, स्लीपिंग ट्रैकिंग के लिए HUAWEI TruSleep 3.0 और स्ट्रेस की ट्रैकिंग के लिए HUAWEI TruRelax का उपयोग करता है। महिलाओं के लिए इसमें मासिक धर्म चक्र ट्रैकिंग भी है।

यह बैंड 100 वर्कआउट मोड का समर्थन करता है, जिसमें रनिंग, साइकिलिंग और रस्सी कूदने जैसे 11 प्रोफेशनल मोड शामिल हैं, साथ ही अन्य फिटनेस, बॉल गेम और डांस मोड भी इसमें मिल रहा है।

यह वॉच ब्लूटूथ 5.0 के जरिए कनेक्ट होता है। अन्य खासियतों में इसमें म्यूजिक कंट्रोल, रिमोट कैमरा कंट्रोल, तत्काल संदेश और इनकमिंग कॉल अलर्ट शामिल हैं।

बैटरी लाइफ की बात करें तो यह 14 दिनों तक की बैटरी लाइफ का वादा करता है और पिछले मॉडल के मुकाबले 30% फास्ट चार्ज होता है, इसे पूरा चार्ज होने में केवल 45 मिनट लगते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
HUAWEI Band 8 launched in India with 14 days of battery life check Price, Availability and features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X