17 अप्रैल को Huawei Fitness Band 8 होगा लॉन्च, कलर वेरिएंट्स आए सामने

Huawei जल्द ही अपने फिटनेस बैंड Huawei Band 8 को लॉन्च करने वाली है। कंपनी की ओर से इसके लॉन्चिंग डेट का खुलासा किया गया है। कंपनी इस नए Band 8 को अपने Band 7 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च कर रही है। आप यहां इस फिटनेस बैंड के फीचर की पूरी डिटेल जान सकते हैं।
कंपनी द्वारा जारी किए गए टीजर से इसके कलर वेरिएंटंस का आसानी से पता लगाया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी इसके स्पेसिफिकेशंस और कीमत को लेकर किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी है। आगामी 17 अप्रैल कंपनी अपने इस नए फिटनेस बैंड को लॉन्च करने जा रही है।
Huawei Band 8 के कलर
इस नए फिटनेस बैंड 8 में आपको आयताकार डायल मिलेगा। साथ ही कंपनी इस फिटनेस बैंड को ग्रीन, पिंक और ब्लैक रंग में लॉन्च कर सकती है।
2022 में Huawei Band 7 हुआ था लॉन्च
गौरतलब है कि, इससे पहले हुआवे ने अपने स्मार्टबैंड 7 को 29 अप्रैल 2022 में लॉन्च किया था। इससे पहले हुआवे की बैंड 7 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो उसमें कंपनी ने 1.47 इंच का एमोलेड Display दिया था। जिसका रेजॉल्यूशन 194 x 368 पिक्सल था। इसी के साथ Display के राइट साइड में एक बटन दिया गया था जिससे इसे आप ऑन या ऑफ आसानी से कर सकते हैं। हुवावे ने अपने बैंड 7 में एक्सिलरोमीटर, जायरोस्कोप और हार्ट रेट सेंसर जैसे कई सेंसर्स को भी जोड़ा था। जिससी मदद से इसके यूजर को नींद के दौरान उसके ब्लड ऑक्सीजन लेवल का पता चलता है। इसी के साथ महिलाओं को भी ध्यान में रखते हुए कंपनी ने मेन्स्रुअल साइकिल ट्रैकिंग फीचर को भी शामिल किया था।
Huawei Band 7 के कलर
Huawei Band 7 में भी कंपनी ने कई नए फीचर शामिल किए थे। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। उस वक्त यह बैंड वाइल्ड ग्रीन, फ्लेम रेड, ब्लैक और नेबुला पिंक कलर ऑप्शन में आया था। वहीं कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसकी कीमत 3,600 रुपये रखी थी।
हुआवे बैंड 7 में 96 स्पोर्ट्स मोड मौजूद हैं। जो 5ATM प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसके साथ कंपनी ने सिंगल फुल चार्ज दिया है जो 14 दिनों का बैटरी बैकअप देता है। आपको बता दें, इस स्मार्टबैंड में 7000 से अधिक वॉच फेस हैं।


Click it and Unblock the Notifications







