Home
Gadgets

36 घंटे तक की बैटरी लाइफ वाला Huawei FreeBuds 6 हुआ लॉन्च; मिलेंगे दमदार साउंड क्वालिटी और AI फीचर्स

Huawei FreeBuds 6 launched:हाल ही में Huawei ने अपने कस्टमर्स के लिए अपने नए स्मार्टफोन Huawei Pura X को लॉन्च किया है। इस डिवाइस के साथ ही कंपनी ने नए Huawei FreeBuds 6 को भी चीन के बाजार में लॉन्च कर दिया है। ये एक True Wireless Stereo (TWS) ईयरबड्स है, जो अपने वॉटर-ड्रॉप डिजाइन, AI-पावर्ड ऑडियो एन्हांसमेंट और स्मार्ट नॉइज कैंसिलेशन जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

FreeBuds 6 में डुअल ड्राइवर्स और हाय-रेस वायरलेस ऑडियो सर्टिफिकेशन दिया गया है, जिससे यह ऑडियोफाइल्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन जाता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

36 घंटे तक चलेगा Huawei के ये ईयरबड्स

Huawei FreeBuds 6 की कीमत

  • Huawei FreeBuds 6 की चीन में कीमत CNY 999 यानी लगभग 11,900 रुपये रखी गई है।
  • ये तीन कलर ऑप्शन Aurora Purple, Starry Sky Black और Sky White में उपलब्ध है।
  • यह नए ईयरबड्स Huawei के चीन ई-स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं।
  • इन बड्स की सेल 28 मार्च 2025 से शुरू होगी।

Huawei FreeBuds 6 के फीचर्स

डिजाइन

  • वॉटर-ड्रॉप शेप और सेमी-ओपन ईयर डिजाइन, जिससे इसका इस्तेमाल आसान हो जाता है।

  • पिछले वर्जन से ये 12% छोटे और 9% हल्के ईयरबड्स हैं।
  • हर ईयरबड का वजन सिर्फ 4.9 ग्राम है और इसका आकार 30.6x18.5x24mm है।
  • बेहतर साउंड क्वालिटी

    • इसमें 11mm डायनामिक ड्राइवर्स और माइक्रो-फ्लैट ट्वीटर की सुलिधा मिलती है।
    • यह इंडस्ट्री का पहला सेमी-ओपन डुअल-यूनिट TWS ईयरफोन है।
    • इसमें बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए HWA Lossless और Hi-Res Wireless ऑडियो सर्टिफिकेशन दिया है।
    • इस डिवाइस को सेंट्रल कंजर्वेटरी ऑफ म्यूजिक के ट्यूनिंग एक्सपर्ट्स के साथ बनाया गया है।
    • डिवाइस में क्लासिकल और बैलेंस्ड EQ प्रीसेट मोड्स उपलब्ध हैं।

    स्मार्ट ऑडियो ऑप्टिमाइजेशन

    • 50Hz से 2kHz तक अल्ट्रा-वाइडबैंड रियल-टाइम हीयरिंग ऑप्टिमाइजेशन की सुविधा मिलती है।
    • इसमें एडवांस्ड नॉइज कैंसिलेशन टेक्नोलॉजी है, जो 95dB तक का नॉइज कम कर सकती है।
    • 8m/s तक की विंड नॉइज कैंसिलेशन, जिससे तेज हवा में भी ऑडियो क्लियर रहेगा।
    • इसके अलावा स्मार्ट वॉल्यूम कंट्रोल, जो ऑडियो लेवल को एडजस्ट करता है।

    AI फीचर्स और स्मार्ट कंट्रोल्स

    • सिर हिलाकर कॉल का जवाब देने या रिजेक्ट करने की सुविधा दी गई है।
    • इसमें Huawei का AI असिस्टेंट 'Celia' 21 लैग्वेज में ट्रांसलेट कर सकता है।
    • इसमें Star Flash प्रिसीजन ट्रैकिंग के साथ तेज और स्टेबल कनेक्टिविटी भी मिलती है।
    • इस डिवाइस में ब्लूटूथ 5.2 और डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी, 90ms लो लेटेंसी की सुविधा मिलती है।
    • बैटरी की बात करें तो हर ईयरबड में 39.5mAh बैटरी और चार्जिंग केस में 510mAh की बैटरी दी गई है।
    • एक बार चार्ज करने पर 6 घंटे तक का प्लेबैक टाइम और चार्जिंग केस के साथ 36 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है।
    • इसके अलावा स्मार्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी बैटरी लाइफ को 37% तक ऑप्टिमाइज करती है।
     
    Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X