Home
Gadgets

97 वर्कआउट मोड के साथ लॉन्च हुई Huawei Watch fit 2, 10 दिन तक देगी यूज की सुविधा

Huawei ने ग्लोबल लॉन्च के दो साल बाद भारत में Huawei Watch fit 2 को पेश कर दिया है। Huawei Watch fit 2 में ऑलवेज-ऑन वॉच फेस के साथ 1.74 इंच की HD AMOLED टच स्क्रीन दी गई है।

Huawei Watch fit 2 में कंपनी ने 97 वर्कआउट मोड दिए हैं। चलिए Huawei Watch fit 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जान लेते हैं।

97 वर्कआउट मोड के साथ लॉन्च हुई Huawei Watch fit 2

Huawei Watch fit 2 की कीमत

बता दें कि Huawei Watch fit 2 ई-कॉमर्स साइट Amazon पर मात्र 9,998 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। जैसा कि Amazon Great Festival sale चल रही है, तो वहां से आप इस वॉच को ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं। इस वॉच को कंपनी ने मिडनाइट ब्लैक कलर में लॉन्च किया है।

Huawei Watch fit 2 के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: Huawei Watch fit 2 में 1.74 इंच की HD रेक्टेंगुलर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 336x480 पिक्सल और 336ppi है। यह स्मार्टवॉच आपको ब्लूटूथ 5.2 के साथ मिलेगी, जो कि एंड्रॉयड 6.0 और उससे ऊपर के iOS 9.0 डिवाइस से कनेक्ट होता है।

बैटरी बैकअप: इस स्मार्टवॉच के बैटरी बैकअप की बात करें तो यह एक बार चार्ज होने के बाद सामान्य इस्तेमाल पर 10 दिनों तक और भारी इस्तेमाल के साथ 7 दिनों तक चल सकती है।

परफोर्मेंस: इसमें 9 एक्सिस IMU सेंसर है, जिसमें एक्सेलेरोमीटर सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर और ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर मौजूद है। इसके अलावा, यह वॉच 5ATM रेटिंग के साथ आती है, जिससे इसे 50 मीटर तक पानी से सुरक्षा मिल सकती है।

इसमें GPS, Beidou, GLONASS, गैलीलियो और QZSS सैटेलाइट सिस्टम सपोर्ट शामिल है। ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए इसमें स्पीकर की भी सुविधा मिल रही है। इतना ही नहीं इसमें हुवावे ट्रूसीन 4.0 हार्ट रेट मॉनिटरिंग, हुवावे ट्रूसीन 2.0 स्लीप ट्रैकिंग, हुवावे ट्रूरिलेक्स स्ट्रेस ट्रैकिंग, 7 कॉमन वर्कआउड मोड के साथ 97 वर्कआउड मोड शामिल है। इसकी वजह से ये वॉच हेल्थ अपडेट देने का काम कर सकती है।

डाइमेंशन: डाइमेंशन की बात करें तो 46 मिमी, 33.5 मिमी, 10.8 मिमी, वजन (एक्टिव एडिशन) 26 ग्राम, क्लासिक एडिशन 30 ग्राम, एलिगेंट एडिशन 30 ग्राम है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Huawei has introduced Huawei Watch fit 2 in India two years after its global launch. Huawei Watch fit 2 has a 1.74-inch HD AMOLED touch screen with always-on watch face
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X