Home
Gadgets

भारत में लॉन्च हुआ Huawei Watch Fit 3; स्टाइलिश स्मार्टवॉच में मिलेंगे दमदार फीचर्स

Huawei ने अपनी नई स्मार्टवॉच Watch Fit 3 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टवॉच ब्रांड के फिटनेस सेगमेंट में अपने डिजाइन, दमदार फीचर्स और बेहतर हेल्थ ट्रैकिंग कैपेसिटी के कारण काफी चर्चा में रहती है। यहां हम इस स्मार्टवॉच के बारे में विस्तार से जानेंगे।

भारत में लॉन्च हुआ Huawei Watch Fit 3

Watch Fit 3 की कीमत

  • Huawei Watch Fit 3 की शुरुआती कीमत भारत में 14,999 रुपये तय की गई है।
  • इस वॉच को 4 कलर ऑप्शन- Midnight Black, Nebula Pink, Moon White और Green में पेश किया गया है।
  • इसके अलावा इस डिवाइस को Space Grey वेरिएंट में पेश किया गया है, जो Nylon स्ट्रैप के साथ आता है।
  • इस डिवाइस के Space Grey वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है।
  • आप इसे Flipkart, Amazon, और Huawei की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

डिजाइन और डिस्प्ले

  • Huawei Watch Fit 3 में 1.82 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 480 x 480 पिक्सल है।
  • इसके डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1,500 निट्स और यह 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
  • इस डिवाइस में ऑटो ब्राइटनेस एडजस्टमेंट की सुविधा दी गई है।
  • इसके अलावा वॉच का 347 PPI डिस्प्ले इसे शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है।
  • इसकी एल्युमिनियम अलॉय बॉडी और स्मूद मेटल बकल इसे प्रीमियम फिनिश देता है।

फिटनेस और हेल्थ फीचर्स

  • Watch Fit 3 में 100 से ज्यादा वर्कआउट मोड्स का सपोर्ट है।
  • साथ ही इसमें Track Run मोड दिया गया है, जो हाई-प्रिसीजन GPS की मदद से रनिंग रूट और लैप डिस्टेंस को सटीक रूप से ट्रैक करता है।
  • इसमें SpO2 सेंसर, TruSeen 5.5 हार्ट रेट ट्रैकिंग, और PPG सेंसर मौजूद हैं।
  • इसमें स्लीप ट्रैकिंग, कैलोरी मॉनिटरिंग, और Huawei Smart Suggestions जैसे फीचर्स हैं।

बैटरी और कनेक्टिविटी

  • Huawei की इस स्मार्टवॉच को एक बार चार्ज पर 10 दिन तक चल सकती है।
  • इसके अलावा इसमें मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट और फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी गई है।
  • कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो वॉच में Bluetooth 5.2, बिल्ट-इन GPS, और 5ATM वाटर रेसिस्टेंस मिलता है।
  • यह वॉच Android 8.0 और iOS 13.0 या इससे ऊपर के डिवाइस के साथ पूरी तरह से कंपैटिबल है।
 
Best Mobiles in India
English summary
Huawei Watch Fit 3 launch price features specifications and features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X