Home
Gadgets

Huawei Watch Fit 3 स्मार्टवॉच 1.82 इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Huawei ने ग्लोबल मार्केट में अपनी नई स्मार्टवॉच Huawei Watch Fit 3 लॉन्च कर दी है। जिसे स्लीक डिजाइन, AMOLED डिस्प्ले और एडवांस हेल्थ फीचर्स के साथ लाया गया है। इसके अलावा आपको इस वॉच में फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स के साथ 10 दिनों तक बैटरी लाइफ मिलेगा। तो चलिए आपको इस लेटेस्ट वॉच की कीमत व खासियतों से रूबरू करवाते हैं।

Huawei Watch Fit 3 की कीमत- हुवावे वॉच फिट 3 के ग्रीन, मून व्हाइट, ब्लैक, पिंक में फ्लोरोइलास्टोमेर स्ट्रैप्स के साथ ग्रे नायलॉन स्ट्रैप की कीमत यूके में £140 (करीब 14,596 रुपये) और कॉन्टिनेंटल यूरोप में €160 (करीब 14,352 रुपये) तय हुआ है। वहीं पर्ल व्हाइट लेदर स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत यूके में £160 (करीब 16,682 रुपये) और कॉन्टिनेंटल यूरोप में €180 (करीब 16,146 रुपये) है।

Huawei Watch Fit 3 स्मार्टवॉच 1.82 इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च

Huawei ने Watch Fit 3 को मून व्हाइट, ग्रे, पर्ल व्हाइट, ब्लैक, पिंक और ग्रीन 6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया है। यह फ्लोरोएलेस्टोमेर, लैदर और नायलॉन सहित कई स्ट्रेप ऑप्शन में पेश हुआ है। 22 मई से रिटेलर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Huawei Watch Fit 3 के स्पेसिफिकेशन- हुवावे के इस लेटेस्ट वॉच में 1.82 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। जिसकी पीक ब्राइटनेस 1500 निट्स है। यह स्मार्टवॉच ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले (AOD) के साथ आ रही है। इस वॉच के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें स्वायक आकार की प्रीमियम एल्यूमीनियम एलॉय बॉडी के साथ कर्व्ड किनारों मिल रहे हैं।

Huawei Watch Fit 3 स्मार्टवॉच 1.82 इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च

हेल्थ ट्रैकिंग के लिए स वॉच में लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग और SpO2 के लिए सेंसर भी मिल रहा है। इस वॉच में एक रोटेटिंग क्राउन और फंक्शन बटन के जरिए आसान नेविगेशन और फंक्शनालिटी की सुविधा भी यूजर्स को मिल रही है, जिसका उपयोग इस्तेमाल किए जा रहे ऐप्स और सुविधाओं को तुरंत एक्सेस करने के लिए किया जा सकता है।

साथ ही साथ इस वॉच में 100 से अधिक वर्कआउट मोड मिल रहा है, जिसमें एक नया ट्रैक रन मोड भी शामिल किया गया है। इसमें 6तरह के वर्कआउट के लिए ऑटोमेटिक सुविधा भी दी गई है। इसकी सबसे खास बात यह है कि, इस घड़ी से ब्लूटूथ कॉल किया और रिसीव किया जा सकता है।

Huawei Watch Fit 3 स्मार्टवॉच 1.82 इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च

इसके अलावा आपको वॉच में स्मार्टफोन कैमरे, स्टैंडअलोन म्यूजिक प्लेबैक और डेली वर्क के लिए रियल टाइम रिमाइंडर को कंट्रोल करने के लिए रिमोट शटर भी मिल रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Huawei watch fit 3 launched in globally know price and availability
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X