HUAWEI Watch GT 5 शानदार डिस्प्ले और 14 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ भारत में लॉन्च, कितनी है कीमत?
HUAWEI ने अपने भारतीय यूजर्स के लिए अपना नया स्मार्टवॉच HUAWEI WATCH GT 5 लॉन्च कर दिया है। इस नई वॉच को 1.32 इंच और 1.43 इंच AMOLED डिस्प्ले साइज में उपलब्ध कराया गया है।
इनमें 100+ स्पोर्ट्स मोड, प्रो स्पोर्ट्स मोड- गोल्फ, डाइविंग और ट्रेल रन जैसे कई बेहतरीन फीचर्स शामिल हैं। गौरतलब है कि, ब्रांड ने इसे पिछले महीने ही ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया था। तो चलिए भारत में इसकी कीमत से लेकर उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन जानते हैं।

वॉच जीटी 5 सीरीज में 11 नए वॉच फेस थीम है। इसके अलावा एक्टिविटी रिंग 2.0, 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और नया हुवावे ट्रूसेंस भी इसमें शामिल किया गया है, जो चलते-फिरते भी यूजर के स्वास्थ्य और फिटनेस के 60 संकेतकों (Indicators) को मापने का काम करता है।
इतना ही नहीं इनमें फौरन जवाब के लिए एक नया सेलिया कीबोर्ड, एक अनुकूलित इंटरफेस, एक वॉच स्क्रीनशॉट फैसलिटी, ब्लूटूथ कॉलिंग कैपेसिटी और ऐप गैलरी से एप्लिकेशन डाउनलोड भी शामिल है।
Huawei Watch GT 5 स्पेसिफिकेशन - हुवावे वॉच जीटी 5 के 46mm में 1.43 इंच का एमोलेड कलर डिस्प्ले मिल रहा है, जिसका रेजोल्यूशन 466 × 466 पिक्सल और PPI 326 है। जबकि, 41mm में 1.32 इंच का एमोलेड कलर डिस्प्ले दिया गया है,जो रेजोल्यूशन 466 × 466 पिक्सल और PPI 352 से लैस है।
सेंसर की बात करें तो इसमें एक्सेलेरोमीटर सेंसर, तापमान सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर और बैरोमीटर सेंसर हैं। ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए इस वॉच में स्पीकर और माइक भी दिए गए हैं। ये वॉच 100 प्लस स्पोर्ट्स मोड के साथ आ रही है, जिसमें प्रो स्पोर्ट मोड गोल्फ, डाइविंग, ट्रेल रन जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
इसके साथ ही यूजर HUAWEI ऐप गैलरी से ऐप भी डाउनलोड कर सकेंगे। इस वॉच में रोटेटिंग क्राउन में होम बटन और साइड बटन भी मिल रहा है। ये वॉच 5 ATM और IP69K रेटिंग के साथ आ रही है। बता दें, हुवावे की यह लेटेस्ट वॉच ब्लूटूथ 5.2, GPS और NFC को भी सपोर्ट करती है।
अब बैटरी लाइफ की बात की जाए तो 46mm ज्यादा इस्तेमाल के साथ सिंगल चार्ज में 14 दिन, रेगुलर इस्तेमाल के साथ 9 दिन और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले के साथ 5 दिनों तक का बैटरी बैकअप देगी।
वहीं 41mm ज्यादा इस्तेमाल के साथ सिंगल चार्ज पर 7 दिन, रेगुलर इस्तेमाल के साथ 5 दिन और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले के साथ 3 दिनों तक की बैटरी बैकअप ऑफर करेगी।
कीमत व उपलब्धता- हुवावे वॉच जीटी 5 की शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है। इसकी बिक्री 20 अक्टूबर से की जाएगी। फिलहाल यह Flipkart पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। बैंक और कूपन ऑफर के साथ इसकी प्रभावी कीमत 15,499 रुपये तक हो जाएगी।
वहीं इसके 41 मिमी ब्लैक, ब्लू , व्हाइट फ्लोरोएलेस्टोमर और लेदर स्ट्रैप की कीमत 15,999 रुपये और 46 मिमी ब्लैक विद फ्लोरोएलेस्टोमर स्ट्रैप, ब्लू विद फ़ैब्रिक और सिलिकॉन स्ट्रैप की कीमत 16,999 रुपये है। जबकि, 41 मिमी गोल्ड विद स्टेनलेस स्टील स्ट्रैप की कीमत 21,999 रुपये हैं।


Click it and Unblock the Notifications








