Home
Gadgets

Diwali Sale में इन फ्रेंडली Smartwatch पर जबरदस्त डिस्काउंट, जानें कीमत व नाम

Flipkart Diwali Sale : अगर आप भी अपने लिए या फिर अपने किसी खास के लिए नया स्मार्टवॉच लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये समय सबसे सही है। दिवाली सेल के चलते कई ई-कॉमर्स कंपनियां अपने-अपने ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक्स पर अच्छा खासा डिस्काउंट दे रही हैं। जिसमें स्मार्टफोन से लेकर स्मार्टवॉच (Smartwatch) तक को शामिल किया गया है। जो कीमत से काफी कम दाम में धांसू फीचर्स के साथ आ रही हैं। इन स्मार्टवॉचेस में यूजर्स को ब्लड ऑक्सीजन मीटर, स्पोर्ट्स मोड, स्लीपिंग मॉनिटर, SpO2, डीप स्लीप मॉनिटर, डेली बर्न कैलोरी मीटर सहित कई बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे। तो आईए आपको इन वॉचेस की सही कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले खासियतों से रूबरू करवाते हैं।

Noise Vision 3 Smartwatch

नॉइज़ विज़न 3 स्मार्टवॉच जिसे फ्लिपकार्ट दिवाली सेल में मात्र 2,799 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इस वॉच में 1.96-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग की फैसलिटी यूजर को मिलेगा। इसके साथ ही इसमें हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स के लिए SpO2, ब्लड ऑक्सीजन मीटर, स्पोर्ट्स मोड, स्लीपिंग मॉनिटर, डीप स्लीप मॉनिटर, डेली बर्न कैलोरी मीटर, के साथ कई अन्य फीचर्स भी मिल रहे हैं। जिसकी मदद से उपभोक्ता अपने हेल्थ को भी ट्रैक कर सकता है। नॉइज़ के इस वॉच को फुल चार्ज करने के बाद अगले 7 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

Diwali Sale में इन फ्रेंडली Smartwatch पर जबरदस्त डिस्काउंट, जाने कीमत

Noise Force Plus Smartwatch

इसके अलावा नॉइज़ कंपनी के ही दूसरे स्मार्टवॉच फ़ोर्स प्लस (Noise Force Plus ) को महज 2,199 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। जो 1.46-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आ रही है। इसमें यूजर को ब्लूटूछ कॉलिंग के साथ 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे। इसके साथ ही इसमें हेल्थ ट्रैकिंग के लिए स्लीपिंग मॉनिटर, डीप स्लीप मॉनिटर, डेली बर्न कैलोरी मीटर, SpO2, ब्लड ऑक्सीजन मीटर, स्पोर्ट्स मोड सहित कई अन्य फीचर्स भी मिल रहे हैं। इस वॉच को भी फुल चार्ज के साथ 7 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Fire-Boltt Commando Smartwatch

इसके साथ ही इस दिवाली सेल से ग्राहक फायर-बोल्ट कमांडो को भी छूट के साथ मात्र 1,999 रुपये में खरीद सकते है। जो 1.95-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आ रही है। इसमें भी कस्टमर्स को BT कॉलिंग के साथ 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे। साथ ही साथ हेल्थ ट्रैकिंग के लिए डीप स्लीप मॉनिटर, डेली बर्न कैलोरी मीटर , SpO2, ब्लड ऑक्सीजन मीटर, स्पोर्ट्स मोड, स्लीपिंग मॉनिटर सहित कई अन्य फीचर्स भी इसमें शामिल किए गए हैं। इसे यूजर एक बार फुल चार्ज कर अगले सात दिनों तक इस्तेमाल कर सकेगा।

Diwali Sale में इन फ्रेंडली Smartwatch पर जबरदस्त डिस्काउंट, जाने कीमत

boAt Storm call Smartwatch

बोट स्टॉर्म कॉल स्मार्टवॉच को फ्लिपकार्ट सेल के तहत महज 1,799 में उपलब्ध कराया गया है। इसमें 1.69-इंच एचडी डिस्प्ले दी गई है। जो 550 निट्स ब्राइटने ऑफर करेगी। यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ आएगी। जिसमें 150 से अधिक वॉच फेस, हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 सर्टिफिकेशन की फैसिलिटी दी गई है। इसके अलावा आपको इसमें SpO2, ब्लड ऑक्सीजन मीटर, स्पोर्ट्स मोड, स्लीपिंग मॉनिटर, डीप स्लीप मॉनिटर, डेली बर्न कैलोरी मीटर के साथ कई अन्य फीचर्स भी मिल रहे हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
boAt Storm Call is available in Flipkart Diwali sale for ₹1799. It features 1.69-inch HD display, BT calling, 550 nits brightness, more than 150 watch faces, health monitoring features.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X