नई Smartwatch जा रहे हैं खरीदने, तो इन बातों को ना करें नजरअंदाज
आजकल स्मार्टवॉच पहनना भी एक ट्रेंड बन गया है। लोग अलग-अलग कलर की Smartwatch खरीदकर पहनते हैं, क्योंकि वॉच उन्हें एक स्टायलिश लुक कैरी करने में मदद करती है। लेकिन एक अच्छी स्मार्टवॉच खरीदने के लिए हमें कुछ खास बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए।
ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आज के समय में स्मार्टवॉच में कई एडवांस फीचर्स के साथ हेल्थ फीचर्स भी दिए जाते हैं। इसलिए यह बेहद ही आवश्यक हैं कि आप जब भी स्मार्टवॉच खरीदने के लिए जाएं, तो इन बातों पर जरूर ध्यान दें।

स्मार्टवॉच खरीदते समय इन बातों का रखें खास ख्याल
स्लीप ट्रेकिंग फीचर: स्मार्टवॉच खरीदते समय आपको स्लीप ट्रेकिंग फीचर पर अवश्य ध्यान देना चाहिए। क्योंकि यह फीचर आपके स्लीप पैटर्न पर नजर रखता है।
हार्ट रेट मॉनिटरिंग सिस्टम: अगर आप फिटनेस फ्रीक हैं, तो एक्सरसाइज और हेल्थ के लिए हार्ट रेट ट्रैकिंग वाली स्मार्टवॉच को खरीदना चाहिए। अक्सर देखा गया है अच्छे ब्रांड की वॉच आपकी जान बचाने में भी मदद कर सकती है।
GPS ट्रैकिंग वॉच: स्मार्टवॉच खरीदते समय GPS ट्रैकर का भी ध्यान रखें, क्योंकि आजकल की वॉच GPS ट्रैक करने में मददगार होती है। कई ऐसी वॉच आ रही हैं, जो कि बच्चों की लोकेशन ट्र्रैक करने में मदद करती हैं। तो ऐसे में जीपीएस ट्रैकर वाली वॉच ही खरीदें।
बैटरी: हमेशा एक ऐसी स्मार्टवॉच खरीदें, जो कि लंबी बैटरी लाइफ के साथ आती हो। क्योंकि स्मार्टवॉच में लंबी बैटरी लाइफ की आवश्यकता पड़ सकती है। स्मार्टवॉच का चार्जर भी बाकी चार्जर से अलग होता है और आप इसे किसी भी चार्जर से चार्ज नहीं कर सकते हैं।
स्ट्रैप: स्मार्टवॉच की डिजाइन खास होनी चाहिए। वॉच राउंड और स्कावयर शेप में आती है। ऐसे में आपको वॉच के स्ट्रैप पर जरूर ध्यान देना चाहिए। आपको ऐसी स्ट्रैप खरीदना चाहिए, जो आरामदायक हो, जिससे आप वॉच को आसानी से लंबे समय के लिए पहन सकें और आपको कोई समस्या भी ना हो।
अन्य फीचर: आज कल की वॉच भी वॉटर और डस्ट प्रूफ वाली आने लगी हैं, तो ऐसी वॉच का चुनाव करें, जो जल्दी से पानी और धूल से खराब ना हो। साथ ही वॉच की वारंटी पर भी जरूर ध्यान दें। वॉच में अन्य हेल्थ फीचर्स भी मौजूद होते हैं, तो आप अपनी जरूरत के मुताबिक हेल्थ फीचर वाली वॉच भी खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








