imoo किड्स वॉच फोन Z7 भारत में लॉन्च, बच्चे की हेल्थ का रखेगा खास ध्यान, जानें कीमत
Imoo Z7 Price: बच्चों के लिए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट बनाने वाली कंपनी imoo ने भारत में imoo Z7 लॉन्च किया है। कंपनी द्वारा यह बच्चों के लिए डिज़ाइन किया गया एक स्वास्थ्य वॉचफ़ोन है।
इसमें पीपीजी स्वास्थ्य निगरानी, पूरे दिन का तापमान, हार्ट रेट ट्रैकिंग सहित कई अन्य फीचर्स दिए गए है। आइए आपको भारत में imoo किड्स वॉच फ़ोन Z7 की खासियत, कीमत और उपलब्धता के बारे में बताते हैं।

Imoo Z7 वॉचफोन की फीचर- यह एक हेल्थ वॉचफोन है। जिसे कंपनी ने खासतौर पर बच्चों के लिए ही तैयार किया है। कंपनी की मानें तो यह वॉचफोन बच्चों की हेल्थ के साथ उनकी सेफ्टी का भी पूरा ख्याल रखेगा।
इसमें यूजर को 1.3 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। इसके साथ ही इसमें इमोशन डिटेक्टर फीचर भी दिया गया है, जिससे पैरेंट्स अपने बच्चे की इमोशन के बारे में भी जान सकते हैं।

यह हार्ट रेट ट्रैकिंग, SPO2 और बॉडी के तापमान को भी ट्रैक करता है। इसके साथ ही यह PPG हेल्थ मॉनटरिंग, ऑल-डे टेम्प्रेचर, हार्ट रेट ट्रैकिंग, एआई- इंटेलिजेंट मूड रिकॉग्नीशन एल्गोरिथ्म जैसे फीचर्स से भी लैस है।
इसके अलावा इसमें बच्चे की एक्टिविटी मॉनटरिंग, स्विमिंग मोड और लर्निंग प्रोसेस के लिए एआई स्कैनर की फैसलिटी दी गई है।

इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि, इस वॉचफोन के जरिए परिजन अफने बच्चे को एच़डी वीडियो कॉल भी कर सकेंगे। इतना ही नहीं यह वॉचफोन लोकेशन की सटीक जानकारी देने में सक्षम है। इसमें परिजनों को 14 दिनों तक की ट्रैकिंग हिस्ट्री की फैसलिटी मिलेगी।
इसके साथ ही इस वॉचफोन में चैट और फैमिली चैट की भी फैसलिटी दी गई है। इसमें क्लास मोड की भी सुविधा दी गई है। यह वॉचफोन बच्चे के लिए हेल्थ के साथ फैशन स्टेटमेंट का भी काम करेगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे दो कलर ऑप्शन पिंक और ब्लू में खरीदा जा सकता है।
imoo Z7 वॉचफोन की कीमत व उपलब्धता - अपने इस वॉचफोन को कंपनी ने 14,990 रुपये कीमत में उपलब्ध कराया है। moo Z7 वॉचफोन को ग्राहक imoostore.in , अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। इसके अलावा इसे ऑफलाइन imoo, FirstCry स्टोर पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








