भारतीय मार्केट में आई फोटो खींचने वाली स्मार्टवॉच Fire-Boltt Snapp, जानें कीमत, उपलब्धता और फीचर्स
स्मार्टवॉच मार्केट में एक नई तरह की वॉच ने कदम रखा है, जिसका नाम है Fire-Boltt Snapp। इस वॉच की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें HD कैमरा और नैनो सिम लगाने का ऑप्शन दिया गया है।
दावा किया जा रहा है कि इस स्मार्टवॉच में दिए गए कैमरा की मदद से फोटोज खींची जा सकती है। इतना ही नहीं QR स्कैन किए जा सकते हैं। चलिए इस स्पेशल वॉच के बारे में सभी आवश्यक डिटेल्स को विस्तार से जान लेते हैं।

Fire-Boltt Snapp की भारत में कीमत
Fire-Boltt Snapp को अल्पाइन ऑलिव, आर्काइव ब्लैक, ब्लैक स्ट्रॉम, चेरी ब्लश, कोकोआ ब्राउन, जेट ब्लैक लक्स और मार्लेट मैरून कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इस वॉच के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 6499 रुपये और 2GB+16GB वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये रखी गई है। बता दें कि 500 रुपये के कूपन डिस्काउंट के साथ यह स्मार्टवॉच Amazon पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। कल यानी की 27 अगस्त को इसे भारतीय मार्केट में रिलीज कर दिया जाएगा।
Fire-Boltt Snapp के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: Android OS पर रन करने वाली इस बेहतरीन वॉच में 2.13 इंच की एचडी एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 410x512 पिक्सल्स है। ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ इसमें 600 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। घड़ी में 2 फंक्शन बटन भी दिए गए हैं और क्लाउड पर जाकर कई सारे वॉच फेस लगाए जा सकते हैं।
फीचर्स: यह वॉच Google Play Store को सपोर्ट करेगी। इसमें यूजर्स कई ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं। इनबिल्ट माइक और स्पीकर भी इस वॉच में जोड़े गए हैं।
स्टोरेज: Fire-Boltt Snapp स्मार्टवॉच 2GB रैम और 4GB रैम के साथ पेश की गई है, जिसमें 64GB तक स्टोरेज मौजूद है।
बैटरी: बैटरी की बात करें तो इसमें 1000mAh की बैटरी दी गई है। इस वॉच को लेकर दावा किया जाता है कि यह 30 दिन तक स्टैंडबाय चल जाती है और कॉलिंग के लिए इसमें 15 दिन का बैकअप मिल सकता है।
कैमरा: हम आपको इसके एचडी कैमरा के बारे में बता ही चुके हैं। इसमें नैनो सिम लगाने का ऑप्शन दिया गया है। दावा है कि इस स्मार्टवॉच में दिए गए कैमरा की मदद से फोटोज खींची जा सकती है और QR स्कैन किए जा सकते हैं।
हेल्थ अपडेट: यह वॉच यूजर्स की हेल्थ का भी ख्याल रखेगी और हार्ट रेट मॉनिटरिंग की पेशकश भी करेगी। इसमें यूजर्स फिटनेस ऐप्स को डाउनलोड करके वॉच में इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कई सारे स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे, जिसमें वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications








